पुलिस अधिकारियों के साथ कप्तान की बैठक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

cg_policeबिलासपुर— दीपावली पर्व सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने  आज पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। यातायात से लेकर शहर के कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों समेत सभी आलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                           नगर पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि धनतेरस और दीपपर्व सुरक्षा को लेकर आज पुलिस कप्तान ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।  सभी थाना प्रभारियों को बताया कि वह अपने क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठानो में आरक्षको के साथ गंभीरता से नजर रखें। अापराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखें।

            पुलिस कप्तान ने यातायात डीएसपी मधुलिका सिंह से विस्तार से चर्चा की। गोलबाजार से लेकर शनिचरी बाजार क्षेत्र पर विशेष निगरानी में रखने को कहा। पुलिस कप्तान ने डीएसपी को बतायाक कि चूंकि यह शहर का मध्य और व्यापारिक क्षेत्र है। आवागमन में किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस पर विशेष नजर रखा जाए। सड़क पर दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई करें।

close