पुलिस कप्तान ने कहा.1-1 गतिविधियों पर रहेगी नज़र..21 प्वाइंट पर तैनात रहेंगे जवान..लगातार होगी पेट्रोलिंग

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—22 से 28 सितम्बर के बीच बिलासपुर में जिला प्रशासन ने लाकडाउन का आदेश दिया है। व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने को लेकर आज बिलासागुड़ी में पुलिस कप्तान ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर लाकडाउन को सफल बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने कुछ जरूरी दिशा निर्देशों के अलावा व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस अधिकारियों को जानकारी भी दी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बैठक में पुलिस कप्तान ने बताया कि जिला प्रशासन से लाकडाउन को लेकर जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। नियम और निर्देश कों उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई होगी। 

               बैठक के बाद पत्रकारों को पुलिस कप्तान ने बताया कि लाकडाउन के स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों और बाजारों में कुल 19 जरूरी प्वाइण्ट निश्चित किए हैं। इसके अलावा बिल्हा और चकरभाठा में भी फिक्स प्वाइण्ड बनाया गया है। थानों में मौजूद पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा अतिरिक्त 8 पेट्रोलिंग पार्टी बनाए गए हैं। सभी पार्टियां लगातार भ्रमण कर निकरानी करेंगी।

                                      

 

 

close