पुलिस कप्तान ने किया फांउडेशन और सदस्यों का सम्मान..कहा..भूमिका में खरे साबित हुए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पुलिस और धिती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में  पुलिस लाइन बिलासपुर के बिलासागुडी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लॉकडाउन का पालन करने के दौरान लोगों को सक्रिय सहभागी बनाते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन धिति फ़ाउंडेशन के सहयोग से किया गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट और चयनित प्रतिभागियों को पुलिस कप्तान ने  सम्मानित किया। 
 
             लॉक डाउन के दौरान बिलासपुर पुलिस और धिति फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विजेताओं को आज पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। बिलासपुर पुलिस के साथ लॉक डाउन के दौरान एक रैप सोंग गाने वाले  रैपर अंशु सिंह भी मौजूद रहे। उन्होने अपनी आवाज का एक बार फिर जादू विखेरा।
 
     बताते चलें कि धिती फाउंडेशन ने लॉक डाउन के समय गरीबों के हीट खाना बांटकर मानवता का परिचय दिया था। सम्मान समारोह में  धिती फाउंडेशन के सदस्य मेम्बर शिवम सिंह, अनुज गंगवानी, बृजेश गुप्ता, यश पंजवानी, अक्षत कौशिक, प्रभव नायक, सिद्धार्थ गुप्ता, सुकन्या तिवारी, विकी केवट, विजया राव, जयंत प्रधान, अभिषेक साहू, प्रवीन पैकरा विशेष रूप से मौजूद थे।
 
     कार्यक्रम को पुलिस कप्तान ने संबधित किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि किस तरह धिति फाउंडेशन और उनके सदस्यों ने लोगों को जागरुक करने में मदद की। लोगों को कोरोना लॉक डाउन के दौरान लोगों को घर में रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
             धिती फाउंडेशन के फाउंडर शिवम सिंह ने बताया कि किस तरह उनके हर एक कार्य में बिलासपुर पुलिस की अहम भूमिका रही। किस तरह से पूरे अनुशासन के साथ उन्होंने धिती के हर एक काम का साथ दिया।
 
            आयोजन के प्रारंभ में लॉक डाउन के दौरान पुलिस और धिती फाउंडेशन के द्वारा बनाए गए कई सारे ऑनलाइन वीडियो दिखाए गएष कार्यक्रम के अंत के साथ बिलासपुर पुलिस और धिती फाउंडेशन ने लोगों का आभार व्यक्त किया ।
TAGGED:
close