पुलिस कप्तान ने की जवानों की तारीफ…कहा चुनाव में दिया उत्कृष्ट योगदान…सेवा पुस्तिका में लिख दिया प्रशंसनीय कार्य

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने चुनाव व्यवस्था के दौरान उत्कर्ष कार्य के लिए पुलिस, वाहिनी, पेट्रोलिंग, उड़न दस्ता,सेट में शामिल सभी जवानों और अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की है। पुलिस कप्तान ने बताया कि बिलासपुर जिले में सभी विधानसभाओं में तैनात स्थानीय और बाहर प्रदेश के आए जवानों ने शांतिपूर्ण मतदान में अहम् भूमिका का निर्वहन किया है। निश्चित तौर पर जवानों  का काम काबिल-ए-तारीफ है। दिन रात एक कर जवानों और अधिकारियों ने लोकतंत्र के महापर्व में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन जवानों के योगदान और उनके उत्साह की तारीफ करता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने लोकतंत्र महापर्व के दौरान शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी जवानों और अधिकारियों की सेवा पुस्तिका में प्रंशसनीय कार्य लिखा है। एसपी कार्यालय से जारी सूची इस प्रकार है।

Bilaspur_Police

close