पुलिस कर्मचारियों को पिलाया टोमेटो सूप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161212-WA0013जशपुर/रायपुर—मरवाही विधायक  अमित जोगी ने जशपुर जिले के पत्थलगांव में टमाटर उत्पादक किसानों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जोगी ने बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों  और कार्यकर्ताओं के साथ टमाटर का जूस निकालर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पिलाया। किसानों के हित में तीन सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

धान मुआवजा समेत कई मुद्दों पर किसानों के साथ आज जोगी ने पत्थलगांव में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जोगी ने टमाटर का जूस बनाकर पुलिस वालो को पिलाया। किसानो पर दर्ज की गई एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की।

मालूम हो कि पिछले दिनों पत्थलगांव में नोटबंदी के बाद किसानो का टमाटर कौड़ियो के दाम बिकने लगा। किसानों ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए सड़कों पर टमाटर फेंक कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने विरोध करने वाले किसानो के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की। जोगी ने आज किसानो की बीच पहुंंचकर एफआईआर वापस लेने का पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया। जोगी ने कहा कि पत्थलगांव के किसान नोटबंदी के कारण मजबूर हो गए है। 10 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर को 25 पैसे प्रति किलो की दर बेचने पर मजबूर किया गया।

जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2008 में चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि टमाटर की पैदावार वाले जशपुर क्षेत्र में टमाटर सॉस की फैक्ट्री खोली जाएगी। सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जायेगी। चुनाव जीतने के बाद अन्य वायदों की तरह इस वादे को भी भूला दिया गया।

जोगी ने कहा कि टमाटर जल्दी खराब होने वाली फसल है। किसानो की इन्ही समस्याओं का फायदा बिचौलिया उठाते है। सरकार को स्वीकार करना होगा कि नीतियां किसान सरकार विरोधी हैं। उन्होने कहा कि सरकार को धान के समर्थन मूल्य की तरह टमाटर फसल के लिए भी समर्थन मूल्य तय करना चाहिए।

close