रायपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता एवं मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा 15 साल कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित होती दिखाई पड़ रही है। प्रदेश की जनता की रखवाली और सुरक्षा करने वाली पुलिस भी अब असंतुष्ट और परेशान होकर आंदोलन करने को मजबूर है। हमारे प्रदेश के पुलिसकर्मी व उनके परिवार अगर किन्हीं बिंदुओं पर असंतुष्ट हैं तो इसका जवाबदार और जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रदेश की भाजपा सरकार है। जो पुलिस वाले 24 घंटा सजग रहकर हमारी रक्षा करते हैं आज वही पुलिस वाले और उनका परिवार असंतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। हम अपने घरों में चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं,क्योंकि हमारे पुलिस मित्र और हमारे भाई अपने कर्तव्य का पालन करते हुए हमारी रक्षा करते हैं। हम बरसात में अपने ऑफिसों और अपने घरों में बैठे रहते हैं लेकिन पुलिस वाले अपनी ड्यूटी निभाते रहते हैं, हम ईद दशहरा दीवाली होली मनाते हैं लेकिन यही हमारे भाई हमारे मित्र पुलिस वाले त्योहारों के अवसर पर भी अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं।
प्रदेश में न सिर्फ पुलिस वाले बल्कि आंगनबाड़ी कर्मचारी, वनकर्मी, शिक्षाकर्मी, महिलाएं, किसान, युवा, बेरोजगार हर कोई परेशान है.जिसका कारण सिर्फ और सिर्फ भाजपा शासित डॉक्टर रमन सिंह की सरकार है। संजीव अग्रवाल ने कहा की जो पुलिस वालेए प्रदेश की जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैंए क्या प्रदेश के मुखिया और उनकी सरकार को उन पुलिसवाले और उनके परिवार के बारे में सोचना नहीं चाहिए। क्या उनकी मांगें नाजायज हैं? कतई नहीं! बल्कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार की आंखों पर सत्ता का चश्मा लगा हुआ है जिससे उनको किसी का दर्दए किसी की व्यथा और किसी की समस्या दिखाई नहीं देती बल्कि सिर्फ और सिर्फ सत्ता सत्ता और सत्ता दिखाई देती है, लेकिन इस सत्ता का नशा आने वाले विधानसभा चुनाव 2018 में पूरी तरह से उतर जाएगा और जनता भारतीय जनता पार्टी को बहुत ही अच्छा सबक सिखाने वाली है।