पुलिस कार्रवाई का असर..तीन दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार..सटोरियों पर गिजी गाज..बदमाशों की बढ़ी मुसीबत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– पुलिस के विशेष अभियान में तीन दर्जन से अधिक जुआरी और सटोरिया पकड़े गए हैं। अभियान के दौरान नगदी और सट्टापट्टी बरामद किया गया है।
 
              सोमवार को पिछले दिनों की ही तरह पुलिस ने जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 3 दर्जन से अधिक जुआरी और सटोरियों  को पकड़ा गया है। आरोपियों को पास से पुलिस को नगदी, ताशपत्ती और सट्टापट्टी मिले हैं।
 
            आपराधिक वारदातों पर नकेल कसने पुलिस अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में पुलिस टीम का धरपकड़ अभियान पिछले दिनों की तरह सोमवार को भी चला। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने जुआ के 3 प्रकरण में 13 जुआरियों को पकड़ा है। सीपत में भी कार्रवआई के दौरान 4 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने 4, तारबाहर पुलिस ने 2, सिटी कोतवाली पुलिस ने 2, सिरगिट्टी पुलिस ने 3, तोरवा पुलिस ने 4 और सरकंडा पुलिस ने 4 लोगों को सट्टापट्टी काटते दबोचा गया है। 
 
                 आरोपियों के पास से नगदी और सट्टापट्टी जब्ती हुई है। पुलिस नेआरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।
 
20 शराबी पुलिस पकड़ाए
 
           अलग-अलग थानाक्षेत्रों की कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करते 20 शराबियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की गयी है
 
गुंडे-बदमाशों की बढ़ी मुसीबत
 
          सटोरियों और जुआरियों समेत पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को फरार बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में सोमवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर को बुलाकर थानेदारों ने किसी वारदात में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिए हैं ।
TAGGED:
close