पुलिस कार्रवाई पर आगबबूला हुुई कांग्रेस पार्टी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

abhayबिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यालय में घुसकर पुलिस गिरफ्तारी का विरोध किया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आपात बैठक कर घटनाक्रम का विरोध करने का फैसला किया है। बैठक में जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद थे।

                        कांग्रेसियों ने आपात बैठक में पुलिस प्रशासन की कार्यवाही को तानाशाही बताया। मालूम हो कि 2 मई को मुख्यमंत्री के आने से पहले कांग्रेस भवन में  बड़ी संख्या में पुलिस बल ने घुसकर कमरे की तलाशी ली। बैठक में कांग्रेसियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाते हुए कहा कि उस दौरान कार्यालय में बैठे कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। महिला नेत्रियों के लिए असंसदीय और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया।

                     बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि जब राजनैतिक पार्टी के कार्यालय में घुसकर पुलिस दमनकारी कार्यवाही कर सकती है। अनुमान लगाया जा सकता है कि आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा होगा। बैठक के बाद कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल आईजी कार्यालय पहुंचकर पुलिस कार्यवाही के खिलाफ आवेदन दिया।

       कांग्रेसियों ने बताया कि गुरुवार 4 मई को  सुबह साढ़े ग्यारह बजे आईजी से मिलने का प्रयास किया जाएगा। घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी दी जाएगी।  दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।  प्रतिनिधि मंडल में ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय,निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजिरुद्दीन, राम शरण यादव, सीमा पाण्डेय, सीमा सोनी, संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, जसबीर गुम्बर,विनोद ठाकुर,सुभाष ठाकुर,ऋषि पाण्डेय,शैलेन्द्र जायसवाल,तैय्यब हुसैन,चन्द्र प्रदीप बाजपाई शामिल थे।

संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि चार मई दोपहर 1 बजे कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में 2 मई की घटना और उससे जुड़े तथ्यों को पत्रकारों को बताया जाएगा।

close