पुलिस कार्रवाई में 60 लीटर महुआ शराब बरामद..नकली नोट का लालच देकर करते थे लूटपाट..2 गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने केन्दा के पास दो आरोपियों को दबोचते हुए करीब 60 लीटर से अधिक मात्रा में देशी शराब को जब्त किया है। दोनो आरोपियों ने मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। दोनों नकली नोट का लालच देकर लोगों को पहले बुलाते थे। इसके बाद मौका पाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पुलिस के अनुसार कुछ दिनों से लगातार बेलगहना पुलिस चौकी को शिकायत मिली कि अज्ञात आरोपी नकली नोट और शराब के नाम लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे है। संज्ञान में आने के बाद पुलिस कप्ता ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर कार्रवाई की बात कही। आरोपिोयं को पकड़ने टीम का भी गठन किया गया।

          टीम ने पतासाजी के दौरान पाया गया कि आरोपी भोली भाली जनता को नगली नोट और शराब देने के लिए अन्तर्राज्यी सीमा के पास बुलाते है। इसके बाद पीडित ग्रामीणों को लूटपाट कर भगा देते हैं। इसी बीच 29 सितम्बर को एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत कर बताया कि सियाराम वर्मा नाम एक व्यक्ति नगली नोट और शराब देने के लिए रूपयों के साथ मिलने को बुलाया है। उसने कहा कि वह केन्दा घाटी के पास रतनपुर से लौटते समय मिलेगा।

                   जानकारी के बाद पुलिस जाल बिछाया। दो आरोपियों को दो अलग अलग चार पहियों के साथ पुलिस ने धर दबोचा। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के बीच बताया कि वह लोग मऊगंज के रहने वाले है। इसके पहले उन लोगों ने चार लोगों को नकली नोट और शराब देने का लालच देकर बुलाया। इसके बादो चारो को लेकर मउगंज रीवा ले गए। लूटपाट की घटना को अंजाम देकर आते समय चारों को छोड़ दिया गया।

               पकड़े गए दोनो आरोपियों के पास से पुलिस को नकली नोट सबधित किसी भी प्रकार का प्रमाण नहीं मिला। लेकिन दोनों चार पहिया की चेकिंग में 15-15 लीटर वाले 4 डिब्बों में कुल 60 लीटर से अधिक मात्रा मेे हाथ देशी शराब बरामद किया गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गयी।

Share This Article
close