पुलिस का मोटिवेशनल अभियान..मंडी कर्मचारियों का फूल माला से सम्मान.. बाइकरों के खिलाफ कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— लाकडाउन के दौरान विषम परिस्थियों में जनता की सेवा में तैनात कर्मचारियों की पुलिस ना केवल मनोबल बढ़ा रही है। बल्कि कार्यालय पहुंचकर फूल माला से स्वागत भी कर रही है।
 
              सरकंडा पुलिस पुलिस कप्तान के आदेश पर विषम परिस्थियों में जनता की सेवा कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का अवसर नहीं छोड़ रही है।
 
                            धान मंडी मोपका पहुंचकर  थानेदार शनिप रात्रे की अगुवाई में सरकंडा पुलिस ने काम कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियो को सम्मानित किया है। धान मंडी में मौजूद सभी लोगों का फूल माला से पुलिस ने स्वागत किया है। काम करने वाले लोगों को राशन की दिक्कत न हो इसलिए सरकण्डा पुलिस ने कर्मचारियों को धन्यवाद भी जाहिर किया है।
 
राशन वितरण
 
           शनिप रात्र ने बताया कि इस दौरान ट्रांसपोर्टर इक़बाल ने मोपका धानमंडी के सहयोग से  2-2 दिन का राशन वितरण  भी किया।
 
कई मोटर सायकल जब्त
 
         सरकण्डा थानेदार ने बताया कि लाकडाउन आदेश को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा रहा है। सरकण्डा ने कार्रवाई करते हुए रपटा चौक के पास 9 बाइकरों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी मोटरसायकलों को जब्त कर थाने में रखा गया है।
close