पुलिस की छापामार कार्रवाई..पांच लाख की सट्टा पट्टी बरामद..IPL पर लगा रहे थे दांव..चार लोग गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—– सिविल लाइन पुलिस ने बीती रात आईपीएल के राजस्थान और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच में सट्टा खिलाते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन ने कार्रवाई मंगला चौक स्थित शुभम विहार कालोनी में की है। चारों आरोपी नन्द कश्यप के मकान में अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे थे।

                     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सटोरियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि मंगला चौक के पास स्थित शुभम विहार कालोनी में कुछ लोग आईपीएल पर आनलाइन दांव लगा रहे हैे। 

                  मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर मकान में धावा बोला। मकान के छत पर चार लोग आन लाइन रन,विकेट,बाल और चौका छक्का पर आनलाइन सट्टी पट्टी काटते पकडाए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो टीवी, दो सेटअप बा्कस 10 हजार रूपए नगद और 15 मोबाइल को जब्त किया है।

                छापामार कार्रवाई में मौके पर सटोरियों के पास से पांच लाख रूपए की सट्टी पट्टी समेत पेन को भी बरामद किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों का नाम शैलेष कुमार कश्यप पिता रामशरण कश्यप गोड़पारा, रूपेश खोबरागड़े पिता राजू खोबरागड़े यदुन्नदन नगर, देव कुमार साहू पिता हीरालाल साहू दर्राभाठा सीपत, विनोद यादव पिता लक्ष्मण यादव गोड़पारा है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

TAGGED: , ,
close