पुलिस के सामने नहीं चली होशियारी…20 से अधिक रोड रोमियों पर कार्रवाई…अभिभावकों को भी मिली चेतावनी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस रक्षा टीम ने  शहर के विभिन्न स्थानो पर दबिश दी है। मनचलों के खिलाफ कार्यवाही में पुलिस ने 15 लड़कों को थाने में बैठाया है। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि रक्षा टीम की कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा और वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ एच.शेख के निर्देश में किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जनता से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद की है।
          अर्चना झा ने बताया कि बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम ने चौक चौराहों और आम रास्ता में खड़े होकर लड़कियों महिलाओं और आम आदमी पर कमेंट करने वालों की धर पकड़ की है। टीम ने शिकायतों के निराकरण के लिए ऐसे स्थानों पर दबिश दी है। जहाँ लड़के झुंड बना कर खड़े होते है। आने जाने वाली   महिलाओं और बच्चियों को परेशान करते हैं।
                अर्चना झा ने बताया कि कार्रवाई के के पहले रक्षा टीम ने स्थानो का किया। इसके बाद टीम के सदस्यों चुनिंंदा जगहों पर जाकर आम पब्लिक के बीच सिविल ड्रेस में तैनात हो गए। इस दौरान छींटाकसी करने वाले लड़कों पर टीम के सदस्यों ने लगातार नज़र बनाकर रखा। मौक़ा मिलते ही मनचलों को धर दबोचा।
          रक्षा टीम ने संवेदनशील इलाकों रिवर व्यू,चौपाटी,सिरगिट्टी,अमेरी में पेट्रोलिग कर 15 से 20 बदमाश लड़कों को पकड़ा है। सभी बदमाश लड़कों को महिला थाना लाया गया। सबके परिजनों को बुला कर कड़ी समझाईश दी गयी। इसके बाद सभी को चेतावनी देकर छो़ड़ा गया।
close