पुलिस को चकमा देकर सजायाफ्ता कैदी फरार…जिला अस्पताल में चल रहा था इलाज…पुलिस की जगह जगह दबिश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
कोरबा—पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल कोरबा में इलाज करा रहा सजायाफ्ता कैदी पुलिस बल को चकमा देकर फरार हो गया है। जिला पुलिस प्रशासन को फरार कैदी की तलाश में पसीना छूट रहा है। बताया जा रहा है कि कैदी पर छोटे बड़े समेत कई संगीन अपराध है। कैदी के फरार होने की खबर मिलने के बाद पुलिस अमला चिन्हित कई ठिकानों में दबिश दी है। लेकिन देर रात तक किसी प्रकार की सफलता नहींं मिली है।
                      छोड़े बड़े समेत कई संगीन मामलों का अपराधी जिला अस्पताल कोरबा से पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया है। घटना करीब 10 बजे की है। अपराधी सूरज ऊर्फ राजू स्वीपर को जिला अस्पताल में पुलिस बल की निगरानी में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। सोमवार दोपहर करीब 10 बजे सूरज ऊर्फ राजू स्वीपर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हुआ। फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया। देर रात होने तक फिलहाल राजू स्वीपर का पता नहीं चल सका है।
               जानकारी के अनुसार कैदी चोरी लूट पाट मारपीट समेत कई गंभीर मामलों में सजायाफ्ता है। जेल में रहने के दौरान वह बीमार चल रहा था। 4 जनवरी को जिला अस्पताल कोरबा में पुरुष वार्ड में भर्ती किया गया। निगरानी में पुलिस लाइन से 13 का बल लगाया गया था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे कैदी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। घटना के बाद तैनात पुलिस बल के हाथ पांव फूल गए।  मामले की जानकारी से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन फरार कैदी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कैदी की हो रही तलाश
           कोरबा एडिश्नल एसपी जयप्रकाश बघेल ने बताया कि जानकारी के बाद लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। आरोपी राजू ऊर्फ सूरज की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई भी की गयी है। फिलहाल फरार कैदी को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। आरोपी का घर कोरबा शहर में है। लगातार निगरानी की जा रही है।
close