पुलिस को देख बिफरे कांग्रेसी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20150707-WA0008बिलासपुर— नान घोटाले की जांच करने आज कांग्रेस की टीम देवरीखुर्द स्थित केन्द्रीय भंडारण निगम के गोदाम पहुंची। गोदाम के अधिकारी मौके से नदारद मिले। कांग्रेसियों ने गोदाम निरीक्षण के बाद राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विरोध में नारेबाजी भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         गोदाम निरीक्षण के सफल प्रयास के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मरवाही विधायक अमित जोगी ने कहा कि केन्द्रीय भण्डारण गृह में क्षमता से कम अनाज रखा जाना घोटाले की ओर संकेत करता है। उन्होंने कहा गोदाम की क्षमता 28 हजार मिट्रीक टन है। लेकिन भण्डारण मात्र 22 हजार टन का ही किया गया है। सरकार निगम को अनाज रखने के एवज में प्रति वर्ष 18 करोड़ रूपए का भुगतान भी करती है। उन्होंने कहा कि इतना अनाज तो सरकारी गोदामों में भी अनाज रखा जा सकता है। जबकि सरकारी गोदाम खाली भी हैं। यदि अनाज सरकारी गोदामों में रखें जाए तो 18 करोड़ रूपए की बचत होगी। जिसका सीधा फायदा गरीबों को होगा। जोगी ने कहा कि सरकार के मुखिया किराया के बहाने करोड़ों रूपए का वारा-न्यारा कर रहे हैं।

             विधायक सियाराम कौशिक ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जनप्रतिनियों को गोदाम में प्रवेश करने से रोका जा रहा है तो आम आदमी की क्या हैसियत रमन सरकार में क्या होगी,,समझा जा सकता है। कौशिक ने कहा कल बिल्हा में भी हमें गोदाम का भौतिक सत्पयापन करने से रोका गया और आज देवरीखुर्द में भी उसी किस्से को दुहराया गया है।

                   दोपहर 1 बजे विधायक जब कांग्रेस की जांच टीम देवरीखुर्द स्थित गोदाम का जायजा लेने पहुंची इसकी पूर्व ही प्रशासन ने गोदाम को छावनी तब्दील कर दिया था। प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने सुरक्षा और नियमों का हवाला देकर कांग्रेस को गोदाम सत्यापन से मना कर दिया । इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छ्त्तीसगढ़ में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

           मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने प्रशासन और शासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब सरकारी गोदाम पर्याप्त हैं तो निगम के गोदामों की जरूरत ही क्या है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून का सहारा लेकर जमकर लूट-खसोट कर रही है।

             कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण ने सीजी वाल को बताया कि गोदाम के भौतिक सत्यापन से भाजपा सरकार को क्या तकलीफ हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिसकी दाड़ी में तिनका होता है वे ही लोग पुलिस कानून और सुरक्षा का हथकंडा अपनाते है। यदि सरकार को लगता है कि वह पाक साफ है तो गोदाम के भौतिक सत्यापन से उसका क्या बिगड़ जाएगा। अभय ने बताया कि धीरे-धीरे अब सबकों पता हो गया है कि दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली गयी है।

विधानसभा में उठाएंगे अवाज

विधायकों और जनप्रतिनिधियों को गोदाम के भौतिक सत्यापन करने से रोका जा रहा है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा अधिकार बनता है कि क्षेत्र में क्या कुछ किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि सरकारी संपत्ति का प्रयोग किस तरह हो रहा है पता लगाए। हमें जनहित में कार्य करने से रोका गया है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और नान के एमडी से भी पूछेंगे।

                                                                                          अमित जोगी…विधायक मरवाही विधानसभा बिलासपुर

अमीर धरती गरीब लोग

IMG_20150530_132000छत्तीसगढ़ की धरती अमीर है लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। पिछले 12 साल में भाजपा सरकार ने भोली भाली जनता की सोचने और समझने की शक्ति को छीन लिया है। कांग्रेस के इस अभियान के बाद जनता जाग गयी है। वह हिसाब मांग रही है। लेकिन सरकार के वफादार कर्मचारी कदम कदम पर कांटे बिछा रहे हैं। कांग्रेस हार नहीं मानेगी…नान घोटाले की सारी पोल सामने लाएगी।

                                                                                   अभय नारायण राय…संभागीय प्रवक्ता कांग्रेस बिलासपुर

                    गोदाम के सामने धरना प्रदर्शन में मरवाही विधायक अमित जोगी,बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक,मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,लोरमी के पूर्व विधायक धर्मजीत सिंह,जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय,युवा नेता बबला खान,मस्तूरी के कद्दावर नेता ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए

close