पुलिस प्रयास से लौटी बृद्ध श्यामा की खुशी..बैंक प्रबंधन ने मानी गलती…10 हजार रूपए खाते में वापस

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—– मस्तूरी पुलिस के सहयोग से बृद्ध महिला की शिकायत के बाद उसके खाते से निकाली गयी रकम लौटाया गया है। मामले में बैंक ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया है।
 
                मस्तूरी पुलिस को बृद्ध महिला श्यामाबाई ने बताया कि किसी ने उसके खाते से 10 हजार रूपए निकाल लिए हैं। 65 साल की श्यामा बाई ने बताया कि उसका खाता केनरा बैंक मस्तूरी में है।
 
             मामले को गंभीरता से लेते हुए मस्तूरी पुलिस ने केनरा बैंक प्रबंधन से सम्पर्क किया। कैनरा प्रबंधन ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती को स्वीकार किया। प्रबंधन ने बताया कि श्यामाबाई के खाते से धोखे में 10 हजार रूपए किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गया है। पुलिस दखल और मामले की गंभीरता को देखते हुए केनरा बैंक प्रबंधन ने जिसके अकाउन्ट में रूपए ट्रांसफर किए गए थे से सम्पर्क किया।
 
               खातेदार को बुलाकर पुलिस और प्रबंधन ने समझाया कि दस हजार रूपए धोखे से उसके खाते में ट्रान्सफर हो गया है। काफी समझाइश के बाद खातेदार ने 10000 रूपए को श्यामबाई के खाते में वापस लौटाया। 
 
 
close