पुलिस हिरासत में चाकूबाज,अपोलो में भर्ती घायल सुमित महाजन की हालत गंभीर,आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

Chief Editor
4 Min Read

बिलासपुर- बीती रात इंदु चौक में चाकूबाजी मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  307, 294 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है । पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा ।फिलहाल  पीड़ित की स्थिति पर लगातार नजर है। जल्द ही उसका भी बयान लिया जाएगा। फिलहाल सुमित की  हालत गंभीर है। अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।जानकारी हो कि बीती रात इंदु चौक में कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस घायल युवक को आनन-फानन में थाना लेकर आयी। इसके बाद उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। तत्कालीन समय घायल युवक की स्थिति काफी नाजुक थी ।जिसके कारण एफआईआर दर्ज नहीं किया जा सका।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहा क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

            रात को ही घायल सुमित को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे दिन गुरुवार को ऑपरेशन के बाद भी घायल सुमित की स्थिति नाजुक है। इसी दौरान पुलिस ने घायल सुमित महाजन के दोस्त मुकेश दुबे के बयान पर चाकूबाजी का आरोपी अब्दुल शफीर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

            पुलिस जांच अधिकारी योगेश गुप्ता को चाकूबाजी से घायल सुमित महाजन के दोस्त मुकेश ने दुबे बयान दर्ज कराया । जांच अधिकारी को मुकेश दुबे ने बताया कि वह विद्यानगर गायत्री मंदिर के पास रहता है। जब वह तारबाहर चौक में खड़ा था उसी समय घटना की जानकारी हुई। मुकेश दुबे ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का काम करता है। सुमित महाजन उसका दोस्त है और राजकिशोर नगर में रहता है।  वह भी कंस्ट्रक्शन का काम करता है। 

     रात 10 बजे  के बाद गोंडपारा निवासी उसका दोस्त सरबजीत कस्तूरिया ने फोन पर बताया कि कुछ लोग इंदु चौक में सुमित महाजन को मारने घेरकर खड़े हैं।  इसके बाद वह गाड़ी से जल्दी-जल्दी इंदु चौक पहुंचा। सुमित को इधर उधर देखा लेकिन नजर नही आया। 

 इसी बीच सुमित महाजन का फोन आ गया।  उसने बताया कि  सिविल लाइन थाना में है।  मौके पर पहुंचने के बाद  सुमित महाजन ने घटननआ की जानकारी दी।सुमित ने बताया कि अब्दुल शफीर  और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर  इंदु चौक में घेराव किया ।  मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी।  इसके बाद  साथियों ने पकड़ लिया  और अब्दुल शफिर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ओंठ ,  पेट और में जांघ में  गंभीर चोट पहुंची है। लगातार खून निकल रहा है ।

   मुकेश दुबे ने पुलिस को बताया कि अब्दुल शफीर और सुमित महाजन में  किस बात को लेकर पुरानी रंजिश थी ।इस बात की जानकारी उसे नहीं है। बयान के आधार पर  पुलिस ने  अब्दुल शफीर और उसके साथियों के खिलाफ  आईपीसी की धारा 307 294 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।मामले में  सिविल लाइन थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है ।जल्द ही ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाएगा फिलहाल हम सुमित महाजन के होश में आने का भी इंतजार कर रहे हैं उसका भी बयान लिया जाना बहुत जरूरी ह

close