पूछेंगे…साहब, बताओ बिना वेतन के कैसे होता है काम…हुनर हमें भी सिखाओ…कैसे होता है परिवार का गुजारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षाकर्मी परिवार अधिकारियों से पूछेंगे साहब बिना वेतन का काम कैसे किया जाता है।अधिकारियों को शायद इस हुनर की जानकारी होगी। तभी तो सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षाकर्मियों को तीन महीने से वेतन का एक रूपया आज तक नहीं मिला है।जबकि मुख्यमंत्री से लेकर डायरेक्टर कमोबेश सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया था जल्द ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             शिक्षक मोर्चा प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने कहा कि अधिकारी बताएं कि बिना वेतन के काम कैसे होता है। यदि उनके पास ऐसा कुछ हुनर है तो जरूर बताने का कष्ट करें। पिछले तीन महीने से सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षाकर्मियों को वेतन का एक रूपया आज तक नहींं मिला है। जबकि सभी शिक्षाकर्मियों ने हाथ जोड़कर, आवेदन देकर सर्व शिक्षा अभियान संचालक मयंक बरबड़े, पंचायत संचालक तारन प्रकाश सिंहा और प्रमुख सचिव शिक्षा विकासशील के सामने तकलीफ को साझा कर चुके हैं। बावजूद इसके कोरे आ्श्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ है।

                                 संजय शर्मा ने बताया कि  शिक्षा सचिव विकासशील ने प्रमुख सचिव वित्त अमिताभ जैन से चर्चा के बाद आश्वासन दिया था कि 12 फरवरी 2018 तक एक माह का वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। बाकी दो महीने का  वेतन 19-20 फरवरी तक कर दिया जाएगा। लेकिन तीन महीने की बात दूर अभी तक एक महीने का भी वेतन नहीं मिला है।

            संजय ने जानकारी दी कि सर्व शिक्षा अभियान ही नहीं बल्कि आरएमएसए, ट्रायबल विभाग के भी शिक्षकों का वेतन समय समय पर नहीं दिया जाता है। इसलिए सोमवार 19 फरवरी को मंत्रालय / संचनालय के अधिकारियों से पूछा जाएगा कि बिना वेतन के परिवार कैसे चलाते हैं…ऐसे हुनर को हमसे भी साझा करेंं।

close