पूर्व कांग्रेस पार्षद 25 साथियों के साथ भाजपा में शामिल..अमर ने किया स्वागत…जोगी कांग्रेस में भी थे गजेन्द्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है..नेताओं का लांग जम्प प्रैक्टिस शुरू हो गया है। दल के नेता एक दूसरी पार्टी में आस्था जताना शुरू कर दिया है। भारी संख्या में पूर्व पार्षद गजेन्द्र श्रीवास्तव ने 25 साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। कयास लगाया जा रहा था कि जनता कांग्रेस जोगी से नाता तोड़ने के बाद गजेन्द्र श्रीवास्तव कांग्रेस में जाएंगे। लेकिन गजेन्द्र ने आज निकाय मंत्री के हाथों कंधे में गमछा डलवाकर भाजपा के प्रति आस्था जाहिर किया है। इधर कांग्रेस में हड़कम्प है तो जनता कांग्रेस नेताओं ने गजेन्द्र को अवसर बादी बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     कुछ महीने पहले जोगी कांग्रेस से रिश्ता तोड़ने वाले पूर्व पार्षद गजेन्द्र श्रीवास्तव ने आस्था जाहिर कर  भाजपा में प्रवेश लिया है। निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने गजेन्द्र श्रीवास्तव समेत उनके 25 साथियों को भगवा पटका पहनाकर भाजपा से संस्कारित कर दिया है। अमर अग्रवाल के हाथों भाजपा प्रवेश के बाद गजेन्द्र और उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।

                   भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गा सोनी ने बताया कि गजेन्द्र श्रीवास्तव की ऊर्जा,प्रतिभा का किसी पार्टी ने सम्मान नहीं किया। जनता कांग्रेस में भी गजेन्द्र श्रीवास्तव के व्यक्तित्व का सम्मान नहीं किया गया। लेकिन भाजपा हर उस व्यक्ति और प्रतिभा का सम्मान करती है जो काबिल हैं। गजेन्द्र श्रीवास्तव का अपने वार्ड और युवाओं में ना केवल सम्मान है बल्कि अच्छी पकड़ भी है। पार्टी के उनके अनुभवों और कुशल नेतृत्व का फायदा मिलेगा।

      दुर्गा सोनी ने बताया कि गजेन्द्र श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ शहर विधायक अमर अग्रवाल के कार्यालय पहुंच कर भाजपा में आस्था जाहिर की। इसके अलावा गजेन्द्र के सभी 25 साथियों ने अमर अग्रवाल के नेतृत्व में विश्वास जाहिर किया। दुर्गा सोनी ने बताया कि जनता कांग्रेस के पहले गजेन्द्र श्रीवास्तव कांग्रेस की टिकट पार्षद रह चुके हैं। आज उनके साथ शामिल होने वाले सभी 25 लोग वार्ड क्रमांक 31 के काग्रेंस कार्यकर्ता हैं।

             दुर्गा के अनुसार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश लेने पूर्व कांग्रेस पार्षद गजेंद्र श्रीवास्तव के अलावा अमन श्रीवास्तव, विकास चौहान, जीतू देवांगन,प्रवीण गुप्ता, राहुल शर्मा, रितेश यादव, हिमांशु देवांगन, आर्यन बजाज,बहोरन साहू,आय्श देवांगन, शिवधर वैष्णव, अभिषेक गुप्ता, विक्की श्रीवास,हिमाचल दास,प्रवीण देवांगन, गौरव देवांगन, अक्षय शर्मा, सौरभ गुप्ता, रिषभ गजरे,साजन साए,राहुल कश्यप समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने  अमर अग्रवाल के हाथों  भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर मध्य मंडल के जोनप्रभारी दुर्गा सोनी, विरेन्द्र चौधरी, बल्लू हरियाणी भी विशेष रूप से मौजूद थे।

close