पूर्व कानून मंत्री ने..शराब बिक्री पर गोलमोल दिया जवाब…कहा..भाजपा और कांग्रेस की अल्टरनेटिव आप पार्टी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—आचार संहिता प्रभावी होने के बाद तमाम छोटी बड़ी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गयी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के पूर्व क़ानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ विधायक सोमनाथ भारती प्रत्याशी शैलेश आहुजा के समर्थन में हुंकार भर दिया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होकर सोमनाथ ने कहा कि प्रदेश और बिलासपुर की जनता में स्थानीय मंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों से नाराज है। जाहिर सी बात है कि इसका सीधा फायदा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

              दिल्ली राज्य के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती बिलासपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सोमनाथ भारती ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता का कांग्रेस से भी मोहभंग है। जाहिर सी बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

       सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य,शिक्षा व्यवस्था को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। दिल्ली के पानी माफियो का राज खत्म हो गया है। देश की नजर दिल्ली सरकार की व्यवस्था पर लगातार नजर है। लोगों ने जमकर सराह है। जाहिर सी बात है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायाद छत्तीसगढ में भी मिलेगा। प्रदेश में आम आदमी पार्टी दिल्ली की इतिहास को दोहराने वाली है।

             सोमनाथ ने प्रदेश में आप के प्रति अंडर करेंट की बात कही। उन्होने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में शीला दीक्षित और वालियो की हार होगी किसी ने सोचा भी नहीं था। लेकिन परिणाम सबके सामने आया। इसलिए छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही होने वाला है। बड़े बड़े नेताओं को जनता धूल चटाकर आप प्रत्याशियों को जिताएगी।

                    सोमनाथ ने बिलासपुर विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि सभी तरह के चाहे भू माफिया का कारोबार हो या फिर शराब का धंधा हो। बिलासपुर की जनता इन सबसे परेशान हो चुकी है। अन्दर से बात सामने आ रही है कि बिलासपुर और प्रदेश की जनता अब विकल्प तलाश रही है। सोमनाथ ने प्रेसवार्ता के दौरान स्थानीय विधायक पर बार बार निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में यदि चार काम भी बिलासपुर में हुए हो तो बताएं।

          हमने मात्र तीन साल के अन्दर पूरी दिल्ली में पाइप लाइन खींचकर माफिया राज खत्म कर दिया। पाइप लाइन खींचने के दौरान जनता को परेशानी नहीं हुई। लेकिन बिलासपुर 2 साल में पुरा होने वाला सीवरेज का काम आज दस साल भी खत्म नहीं हुआ है। जनता परेशान है। सिवरेज के चलते बिलासपुर शहर की दुर्दशा हो चुकी है। यह किसी से छिपा भी नहीं है।

             .सोमनाथ ने राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यहाँ की सरकार ने स्कूलिंग और हेल्थ के सेक्टर में कुछ भी ऐसा नहीं किया। जबकि दिल्ली सरकार ने मात्र तीन साल के छोटे से कार्यकाल में सरकारी स्कूलों को नीजी स्कूलों से बेहतर बना दिया है। दिल्ली में सरकारी स्कूलों के परिणाम निजी स्कूलों से 9 फीसदी बेहतर दर्ज किये गए हैं।

                   सोमनाथ ने प्रेसवार्ता के दौरान शराब बंदी और कार्पोरेशन गठन को लेकर प्रदेश सरकार जमकर गुस्सा जाहिर किया। क्या दिल्ली में पूर्ण शराब बंंदी होगी या नए प्लान के तहत शराब की होम डिलेवरी होने वाली है। सोमनाथ ने शराबबंदी को लेकर किए गए सवाल को टालते नजर आए। उन्होने कहा कि शराब डिलेवरी की बात कोरी अफवाह है। लेकिन अंत तक उन्होने शराब बंदी को लेकर स्पष्ट कुछ भी कहने से बचते रहे। लेकिन उन्होने कहा कि यदि स्थानीय 100 लोगों ने विधायक को लिखित में शराब दुकान बंद करने को कहा तो निश्चित रूप से क्षेत्र में दिल्ली सरकार शराब दुकान बंद करने के बार सोच सकती है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी डॉ.शैलेश आहुजा भी मौजूद थे।

           चुनाव में कितनी सीट पर आप की जीत होगी के सवाल पर सोमनाथ ने बताया कि हम सरकार बनाएंगे। बस देखते रहें…क्या कुछ होने वाला है।

close