पूर्व नपं अध्यक्ष का मकान तोड़ने का मामला पहुंचा राजभवन

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के मकान तोड़ने का मामला अब राजभवन तक पहुंच गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,कांकेर सांसद मोहन मंडावी और जिले के भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल अनुसुइया उइके से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल को दिए ज्ञापन में बताया गए कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद कांग्रेस द्वारा विगत 18 महीने से पूरे प्रदेश सहित कांकेर जिले में असंवैधानिक कृत्य किया जा रहा है। कांग्रेसी नेताओं द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए शासन प्रशासन के जरिए से अनुचित तौर तरीके अपनाते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।ज्ञापन में बताया गया कि चारामा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोतवानी पर झूठा मुकदमा दर्ज कर जिला बदर की कार्रवाई करने की कोशिश की गई। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अशोक वालेचा पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का झूठा मुकदमा भी दर्ज किया गया।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now

पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पक्के मकान को भरे बारिश के मौसम में मात्र 24 घंटे पूर्व नोटिस पर कांग्रेस नेताओं के दबाव में पखांजूर तहसीलदार द्वारा बुलडोजर से तोड़ दिया गया।जबकि असीम राय द्वारा प्रशासन को मकान के पट्टा बनाने के लिए आवेदन दिया गया है।चंदा बाई दर्जी के द्वारा 7 एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर फर्जी तरीके से पट्टा बनवा लिया गया था जिसे शिकायत के बाद प्रशासन ने तो निरस्त कर दिया लेकिन कब्जा हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।इस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रशासन के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

close