पूर्व निकाय मंत्री..भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेगे वोट..वार्ड पहुंचकर जनता से रूबरू होंगे अमर अग्रवाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वार्ड का भ्रमण करेंगे। नागरिकों के बीच पहुंचकर सरकार की रीति और नीति में भेद की जानकारी देंगे।
 
               भारतीय जनता पार्टी से मिली खबर के अनुसार पूर्व निकाय मंत्री और निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल प्रत्याशियों के समर्थन में वार्ड का भ्रमण करेंगे। जानकारी के अनुसार अमर अग्रवाल वार्ड भ्रमण के दौरान शहर की जनता से रूबरू होंगे। प्रत्याशियों के वोट भी मांगेगे।
 
             जानकारी के अनुसार अमर अग्रवाल 15 दिसंबर रविवार से सुबह 10  बजे वार्ड क्रमांक 15 सुनीता मानिकपुरी के समर्थन में वार्ड वासियों से रूबरू होंगे। सुबह 11 बजे वार्ड 16 विष्णु नगर के लोगों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी निधि कमल जैन को वोट करने की अपील करेंगे। 
 
           अमर अग्रवाल दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर पहुंचकर विद्या श्याम जी पटेल का समर्थन करेंगे। दोपहर एक बजे राजेश सिंह ठाकुर वार्ड क्रमांक 18 , दोपहर बाद 4 बजे वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा गांधी नगर पहुंचकर प्रत्याशी रमेश जायसवाल के पक्ष में जनता से मतदान करने करने को कहेंगे। 
 
                 शामल पांच बजे वार्ड क्रमांक 22 सुनीता संजय यादव पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। अमर अग्रवाल वार्ड क्रमांक 21 गुरु घासीदास नगर ओम नगर अनुज मधुबाला टंडन के लिए वोट मांगेगे। वार्ड क्रमांक 20 भक्त कवर रामनगर विजय यादव को आम जनता से जीताने के लिए सम्पर्क करेंगे। 
 
                 पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल सोमवार 16 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे वार्ड क्रमांक 24 राजेंद्र नगर प्रियदर्शनी अज्ञेय भारती नगर संजय गुप्ता पार्षद प्रत्याशी के लिए सम्पर्क करेंगे।
close