पूर्व मंत्री का बेटा पहुंचा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Central Jail Bsp Image.jpg (1)बिलासपुर.– साल 2012 में ठगी मामले में आरोपी मध्यप्रदेश शासन पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे को आज कोटा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पूर्व मंत्री के बेटे को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामले मे तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं। मामला प्रोजेक्ट डीपो कोटा में सागौन लकडी का है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम प्यारे लाल कंवर कोरबा विधायक के बेटे हरभजन सिंह के उपर प्रोजक्ट डिपो कोटा की सागौन लकड़िय़ों को नियम विरूद्ध बेंचने का आरोप था। हरभजन सिंह ने तात्कालीन परियोजना मंडल सुरेश कुमार, लेखापाल कुमारी पल्लवी वर्मा , उप मंडल प्रबंधन एसआर राठिया के साथ डीपो की लकडियो को गलत तरीके बेचा था। जिसकी शिकायत जीरो में बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई थी।

             घटना स्थल कोटा होने के कारण मामले को कोटा थाने को सौंपा गया था। एडीओ एसयू खान पिता बल्लीउल्ला खान ने सिविल लाइन थाने को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये थे। सिविल लाइन थाने के सिपाही रामचन्द्र साहू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।  मामले में आईपीसी की धारा 420,468,409,471,और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

                   हरभजन सिंह, सुरेश कुमार परियोजना मंडल, एसआर राठिया उपमंडल फारेस्ट, कुमारी पल्लवी वर्मा पर प्रोजेक्ट डिपो कोटा से सागौन की लकडी को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप लगा था। सागौन की कुल कीमत 13 लाख 8 हजार 786 रूपये बताई गई थी। हरभजन सिंह मामले मे स्थाई वारंटी था। आज कोटा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से हरभजन को जेल भेज दिया गया है।

close