तीन जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री का दौरा…संभागीय बैठक में होंगे शामिल….देंगे सफल सदस्यता अभियान के टिप्स

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की तीन जुलाई को संभागीय बैठक होगी। बैठक में बिलासपुर, रायगढ़ कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत मुंगेली के भाजपा नेता शामिल होंगे। बैठक बुधवार को सुबह 11ः30 बजे  गुजराती समाज भवन टिकरापारा में आयोजित की गयी है।इस दौरान सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा होगी। मौजूद नेताओं के भाजपा की रीति और नीति को भी याद दिलाया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि 6 जुलाई 2019 को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस है। संगठन का फैसला है कि भाजपा के पितृ पुरुण के जन्मदिवस को गरिमा के साथ मनाया जाएगा। बैठक में सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सर्व स्पर्शी भाजपा सर्व व्यापी भाजपा के बड़े वृहद सोंच को लेकर आम नागरिकों तक पहुॅचकर व्यापक स्तर पर सदस्य बनाया जाएगा।

                        बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी समेत बिलासपुर संभाग के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

                                   विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि बैठक में अपेक्षित भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी,प्रकोष्ठों के संयोजक,सह-संयोजक,कार्यकारिणी के सदस्यगण शामिल होंगे। रजनीश ने यह भी जानकारी दी कि सभी सांसद, विधायकगण, प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य/जिला संगठन प्रभारी/मोर्चा के अध्यक्ष/ महामंत्री प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजक, भाजपा के निवृत्तमान सांसद/विधायकगण, आयोग निगम मंडल के निवृत्तमान अध्यक्ष/उपाध्यक्षगण, भाजपा के जिलाध्यक्ष/महामंत्री/सदस्यता प्रभारी/सहप्रभारी, भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य/जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा के नगर निगम महापौर/सभापति/नेताप्रतिपक्षगण/नगर पालिका अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री/सदस्यता प्रभारीगण, 2018 के विधानसभा व 2019 के लोककसभा प्रत्याशी को बैठक में उपस्थित रहेंगे।

close