पूर्व मुख्यमंत्री ICU में भर्ती..श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुई तबीयत खराब..स्थिति नियंत्रण में

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Ajit Jogi, Janta Congress Chhattisgrah, Mayawati, Bsp, Chhattisgarh,

बिलासपुर— प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की अम्बिकापुर में अचानक तबीयत खऱाब हो गयी। अजीत जोगी राजमाता देवेन्द्र कुमारी के तेरहवी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया। और व्हीलचेयर पर ही अचेत हो गए। आनन फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल जोगी की हालत ठीक है। आईसीयू में इलाज चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को अम्बिकापुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजमाता देवेन्द्र कुमारी के तेरहवी कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। श्र्द्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अजीत जोगी की अचानक अचेत हो गए। इस दौरान देश और प्रदेश के दिग्गज नेता भी मौजूद थे।

                         अजीत जोगी की हालत खराब होते ही श्रद्धांजलि सभा में सनसनी फैल गयी। आनन फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल जोगी की स्थिति तेजी से सुधार हुआ है।

              जानकारी के अनुसार श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जोगी का ब्लडप्रेशर कम हो गया गया था। जिसके कारण व्हीलचेयर पर ही अचेत हो गए। इस दौरा्न प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएम सिंहदेव समेत प्रदेश के दिग्गज नेता भी मौजूद थे।        

TAGGED:
close