पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी ने जीता जंग..93 साल की उम्र में कोरोना को हराया..एम्स से मिली छुट्टी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

इण्डिया वॉल—– पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा ने कोरोना वायरस को हरा दिया है। 93 साल की विमला वर्मा  पहले से हृदय और  फेफडे़ की बीमारी हैं। बावजूद इसके उन्होने अपनी दृढ़इच्छाशक्ति से कोरोना पर जीत हासिल की हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

     विमला शर्मा का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। अब स्वस्थ्य होकर लौट आयी है। विमला शर्मा के पुत्र आशुतोष दयाल शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मां 93 साल की हैं। हृदय और फेफडे़ की बीमारी के बावजूद उन्होने ईश्वर की कृपा से कोरोना को हरा दिया है। 

       आशुतोष शर्मा ने बताया कि लोगों को कोरोना की बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है।बल्कि हमें मजबूती से इसका सामना करना है। दृढ़इच्छाशक्ति से परिणाम बेहतर आएगा। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जरूरी है कि मन में सकारात्मक भाव रखें।     

            एम्स मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के नेतृत्व में  विमला शर्मा का इलाज किया गया। पांच जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण छह जून को एम्स में भर्ती किया गया था।  करीब 19 दिनों तक विमला शर्मा का इलाज एम्स में किया गया।  उन्हें आइसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया।

                  रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स से छुट्टी मिल गयी है। आक्सीजन का स्तर भी 94-95 फीसद हो गया है। हालांकि उन्हें घर पर भी ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार विमला शर्मा को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था।

TAGGED:
close