पूर्व विधायक कुंजाम ने कहा…पोडियाम ने दिया दबाब में बयान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170522-WA0624बिलासपुर—चिंतागुफा से लापता पोडियाम पंडा ने होईकोर्ट को बताया कि वह गायब नहीं बल्कि पुलिस सुरक्षा में है। उसकी जान को नक्सलियों से खतरा है। उसने परिजनों के आरोप को भी गलत बताया। पोडियाम ने कहा अपहरण किया गया है। जबकि उसने खुद को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। तीन मई को चिंतागुफा से यकायक गायब पोडियाम पंडा ने कोर्ट में यह बातें कहीं। कोर्ट से निकलने के बाद पत्रकारों से पोडियाम के परिजनों के साथ पूर्व विधायक कुंजाम ने बताया कि पोडियाम ने सुरक्षाबलों के दबाव में आकर बयान दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             मालूम हो कि चिंतागुफा का पूर्व सरपंच पोडियम पंडा तीन मई को यकायक लापता हो गया था। पोडियाम की पत्नी मुए, भाई कोमल और बच्चों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि पोडियाम को सुरक्षा बल के जवान जबरदस्ती उठा कर ले गए हैं। सुरक्षाबल के जवान मिलने भी नहीं दे रहे हैं। सुरक्षा बल का आरोप है कि पोडियाम ताड़मेटला समेत अन्य 19 हत्याकाण्ड में शामिल है। मामले को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने राज्य शासन और पुलिस को नोटिस जारी कर पोडियाम को अदालत में पेश करने को कहा था।

                             सुरक्षा बल के जावनों ने सोमवार को पोडियाम पंडा को हाईकोर्ट में पेश किया। पंडा ने कोर्ट को बताया कि मुझे सुरक्षा बल के जवानों ने नहीं उठाया…बल्कि उसने ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। क्योंकि उसे नक्सलियों से जान का खतरा है। वह परिवार के साथ ना रहकर पुलिस सुरक्षा में रहना चाहता है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पोडियाम अपने परिजनों से भी मिला।

 पोडियाम पर पुलिस का दबाव

                   पोडियाम की सुनवाई के बाद कोंटा पूर्व विधायक मनीष कुंजाम पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पोडियाम के परिजनों के अलावा पीयूसीएल के डाक्टर लाखन सिंह समेत दो चार अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कुंजाम ने पत्रकारों को बताया कि पोडियाम 15 साल तक चिंतागुफा का सरपंच रह चुका है। इस समय पोडियाम की पत्नी सरपंच है। उसने पुलिस और सुरक्षाबलों की हमेशा मदद की है। पुलिस ने उसे  नक्सली बताकर गिरफ्तार किया  है। पोडियाम ने कोर्ट में पुलिस दबाव में आत्मसमर्पण वाला बयान दिया है। पुलिस और शासन के लोग पोडियाम के नाम से जो भी बयान जारी कर रहे हैं…सब झूठ हैं। कुंजाम ने बताया कि सुनवाई के बाद कोर्ट ने पोडियाम को सुरक्षा बलों के साथ वापस भेज दिया है।

close