पूर्व विधायक लहरिया का आरोप…गायों की मौत सुनियोजित साजिश… ड्रीम प्रोजेक्ट को पलीता लगाने वाले होंगे बेनकाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— सोन लोहर्सी स्थित गौठान में 22 गायों की मौत को मस्तूरी पूर्व विधायक कांग्रेस नेता दीलिप लहरिया ने नौगरशाहों और विपक्ष की सोची समझी साजिश बताया है। दिलीप लहरिया ने बताया कि गौठान योजना को देश दुनिया में जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है। नौकरशाहों के साथ मिलकर योजना को फ्लास बनाने की साजिश की गयी है। साजिश के चलते ही एक गौठान में 22 गायो की मौत हुई है। सच्चाई सामने आएगी..सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  सोनलोहर्सी में गौठान में 22 गायों की मौत को मस्तूरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने सोची समझी साजिश बताया है। लहरिया ने कहा कि गौठान में 22 गायो की मौत बहुत गंभीर मामला है। लहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की नरवा गरवा घुरवा बारी योजना को देश दुनिया के लोग हाथों हाथ ले रहे हैं। हर जगह योजना की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन तारीफ विपक्ष के गले से नहीं उतर रही है। जाहिर सी बात है कि 22 गायों की मौत में षड़यत्र होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

                       लहरिया ने बताया कि हरेली के दिन मुख्यमंत्री गनियारी में गौठान का उद्घाटन किया। ठीक उसी दिन सोन लोहर्सी में भी गौठान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एक भी कांग्रेस नेता को आमंत्रित नहीं किया गया। स्थानीय विधायक अपने चंगु मंगुओं के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  भाजपा नेताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से दूर रखा। सारा कार्यक्रम स्थानीय नेता जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल सिंह के देखरेख में किया गया। पृथ्वीपाल सिंह को जनपद और जिला पंचायत अधिकारियों ने गौठान निर्माण का ठेका दिया।

                                    लहरिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम से दूर रखे जाने पर कांग्रेसियो विरोध किया। बावजूद इसके अधिकारी स्थानीय विधायक और पृथ्वीपाल के इशारे पर हमारे कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया। अब हादसे को भी छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बताना चाहता हूं कि लोकप्रिय योजना को पलीता  लगाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। सीएम से शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच कराएंगे। विपक्ष और नौकरशाहों की साजिश को बेनकाब करूंगा।

TAGGED: , , , ,
close