पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर युथ काँग्रेस का प्रदर्शन,रिक्शे-ठेले पर बाइक रख निकाली यात्रा

Shri Mi

रायपुर।शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष कोको पाढ़ी और महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में प्रभारी संतोष कोलकुंडा, संदीप वाल्मीकि और अब्राहम मानी के निर्देश पर पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के रोज़ रोज़ बढ़ती कीमतों के विरोध के राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर सड़क पर प्रदर्शन किया गया।छग युवा कांग्रेस पदाधिकारी दोपहर 03 बजे कोको पढ़ी एयर महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में राजीव भवन से सैकड़ो की संख्या में रैली की शक्ल में निकले जिसमे रिक्शा ठेला में बाइक रखकर और कार को रस्सी से खींचकर सांकेतिक रूप से विरोध को दर्शाते हुए राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सांकेतिक प्रदर्शन से भी भाजपा इतना घबराती है कि जगह जगह पुलिस के जवनों को तैनात कर युवा कांग्रेस्सियो को रोकने का प्रयास किया गया। इसके विरोध स्वरूप युवा कांग्रेस ने कहा है कि हमे हमारे बुरे दिन ही लौटा दो मोदी जी आपके अच्छे दिनों में जीना बाद मुश्किल सा हो गया है।

आज प्रदर्शन के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष द्वय पूर्णचंद कोको पाढ़ी, महेंद्र गंगोत्री, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी संतोष कोलकुंडा, संदीप वाल्मीकि, अब्राहम मानी, वरिष्ठ युवा नेता विनोद तिवारी, चकेश्वर गढ़पाले, रेणु मिश्रा, सज्मन बाघ, सुबोध हरितवाल, अशरफ हुसैन, संजीव शुक्ला, मिलिंद गौतम, बबलू भाटिया, दुर्गेश राय, अनुपम फिलिप, शिबली मेराज खान, अभय तिवारी, लक्ष्मी साहू, सुमित सिंघल, विपिन मिश्रा, आकाशदीप शर्मा, अमन चंद्राकर, संदीप सरकार, गुरु गोस्वामी, भवेंद्र गंगोत्री, पिंटू भुआर्य, प्रिंस शर्मा, आकाश केशरवानी, राहुल सिंह, हर्षदीप सिंह, अमित भद्रा, नितिन चौरसिया, आकाश शर्मा, मो शाहिद, आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close