पेड़ पर लटकी लाश को पत्नी ने पहचाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—एक दिन पहले आईजी बंगले के पास पेड़ पर लटका हुआ शव की शिनाख्त कर ली गयी है। युवक का नाम रामस्वरूप बताया जा रहा है। रामस्वरूप बलौदा बाजार का रहने वाला है। शव की पहचान मृतक की पत्नी ने की है। पोस्ट मार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनो को सौप दिया है। मामले की जांच करने की बात पुलिस कह रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         सोमवार को आईजी बंगले से कुछ दूर पेड में लटकी लाश की शिनाख्त बलौदा बाजार स्थित कहरौद निवासी राम स्वरूप साहू के रूप में की गयी है। अखबार में फोटो देखने के बाद पत्नी रूकमणी साहू ने शव की पहचना की है  रूकमणी ने पुलिस को बताया की दोनो तिफरा में रोजी मजदूरी का काम ठेकेदार के अंन्दर करते थे। शनिवार को पेमेन्ट पाने के बाद दोनो सरकंडा के खमतराई स्थित किराये के मकान में जाने के लिए निकले। किसी काम से रामस्वरूप वही रूक गया और उसे आटो में बैठाकर घर भेज दिया।

                                   रूक्मणी ने बताया कि रविवार को जब राम स्वरूप घर नही पहुचा उसने सोमवार को सिरगिट्टी थाने में गुम इंंसान दर्ज कराया था।  सिरगिट्टी पुलिस अपराध क्रमांक28/16 दर्ज कर तलाश कर रही थी। उसी दौरान अज्ञात युवक के फांसी लगाने का जानकारी सामने आयी। रूक्मणी के अनुसार उसे पेपर में फोटों देकने के बाद जानकारी मिली कि रामस्वरूप का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला।

       जानकारी लगते ही वह सिविल लाइन थाने पहुची और शव की पहचान अपने पति के रूप में की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अपनी बीबी को छोडकर कहा गया और किन कारणो से फांसी लगायी जांच का विषय है। मामले में विवेचना की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

close