पेड़ से टकरायी कार..फार्म संचालक की घटना स्थल पर मौत.. दिल्ली स्थित परिजनों को दी गयी जानकारी..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बीती रात मल्हार में हरियाणा की एक कार पेड़ से टकरा गयी। चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। मल्हार पुलिस चौकी को घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक की जानकारी परिजनों को दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक हरियाणा गुणगांव का रहने वाला है। हादसा मल्हार में ही उसके फार्म के पास हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बीती रात हरियाणा की एक कार मल्हार में पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस को मामले की जानकारी सुबह हुई। पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

             चौकी प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि मृतक का नाम सुदीप सिंह धैया पिता रघुबीर सींह धैया है। सुदीप सिंह धैया हरियाणा राज्य के गुणगांव का रहने वाला है। गुणगांव में धैया का घर अशोक विहार स्थिति फेस 6 में स्थित है। धैया परिवार का मल्हार में फार्म हाउस है। परिवार का यहां आना जाना होता है। 

                 कमलेश मिश्रा ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुदीप सिंह धैया रायपुर से मल्हार अपने फार्म हाउस आ रहा था। केन्द्रीय विद्यालय के पास सुदीप की चार पहिया पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मर्ग कायम कर लिया गया है। मृतक के भाई को जानकारी दी गयी है। मृतक का भाई दिल्ली से बिलासपुर के रवाना हो चुका है।

close