पोला के जश्न में डूबा शहर..विधायक ने लगाए सुर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

14192584_525733910954693_4945376075374544944_nबिलासपुर— पोला के अवसर पर लाल बहादुर मैदान में बैल दौड़ आयोजन किया गया। इस मौके पर साज- सज्जा प्रतियोगिता के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आदर्श युवा मंच के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने संबोधित किया।

                     लालबहादुर शास्त्री मैदान में पोला उत्सव के अवसर पर बैल दौड़,साज सज्जा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि किसानों का सबसे बड़ा धन उसका बैल होता है। पोला के दिन सभी किसान बैलों की पूजा करते हैं। छत्तीसगढ़ किसानों की धरती है। सरकार से निवेदन करता हॅू कि लोक पर्व को संजोने का काम करें। किसानों को उत्साहित करे। छत्तीसगढ़ में किसान और किसानी की हालत को लेकर सभी लोग चिंतित हैं। उसमें मेरी भी चिंता शामिल है।

                    लहरिया ने पोला की बधाई देते हुए आदर्श युवा मंच के कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। लहरिया ने कहा कि आदर्श युवा मंच ने हमारी विरासत को संजोने का काम किया है। लहरिया ने बैलों की आरती, मिठाई वितरण के बाद प्रतियोगिता में शामिल किसानों को गमछा भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषक रत्न किसान सुरेन्द्र कश्यप की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर भी उपस्थित थे।

              कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव, पंकज सिंह, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय केशरवानी, कांग्र्रेस नेता अमर बजाज, पार्षद कमल कौशिक, पुष्पा दुबे शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि चित्रकांत श्रीवास, घनश्याम वर्मा भी शामिल हुए।

                                  साज-सज्जा दौड़ प्रतियोगिता में 12 जोड़ी बैल शामिल हुए। साज-सज्जा में पहले स्थान के लिए मुन्ना कश्यप, चांटीडीह को 2100, दूसरे स्थान पर नर्मदा साहू, मोपका को 1100 और तीसरे स्थान के लिए परदेशी मरकाम, लिंगियाडीह को सात सौ रूपए का इनाम दिया गया।

                 बैल दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान परदेशी मरकाम , दूसरा नर्मदा साहू, मोपका , तीसरा स्थान लखन कौशिक, सीपत चौक सरकण्डा को हासिल किया।

                          बजरंग यादव, किसान कौशिक, समीर साहू , लक्की कौशिक, अशोक साहू, गुड्डा पाल, सोहन कश्यप, सभी प्रतिभागियोगियों को सांत्वना पुरूस्कार स्वर्गीय गोपीचंद मनुजा स्मृति में उनके पुत्र विजय मनुजा ने दिया । अतिथियों ने सभी विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया।

                      कार्यक्रम का संचालन महेश दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन केशव बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार लालजी श्रीवास की टीम ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति दी। जनता की विशेष मांग पर विधायक दिलीप लहरिया ने भी गला साफ किया। मालूम हो कि विधायक दिलीप लहरिया की पहचान प्रदेश में छत्तीसगढ़ी लोक गायक के रूप में भी है।

close