पोलियो टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण दो अप्रैल से

Shri Mi
3 Min Read
polio-indexरायपुर।प्रदेश में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण दो अप्रैल आयोजित किया गया है। इस अभियान में प्रदेश के 36 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अजय चन्द्राकर ने निर्धारित आयु के सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने में सहयोग करने अभिभावकों से अपील की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीकाकरण अधिकारियों को अन्य विभाग के अधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफलतापूर्वक संपादित करने के निर्देश दिए।बता दें कि 29 जनवरी 2017 को प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
                                अधिकारियों ने बताया कि शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को यह खुराक अनिवार्य रूप से पिलायी जाएगी। दो अप्रैल 2017 कोे टीकाकरण केन्द्रों में दवा पिलाने के बाद 3-4 अप्रैल 2017 को स्वास्थ्य कार्यकर्ता छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलायें। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम की मदद ली जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में लगभग 36 लाख एक हजार 877 बच्चों को पोलियों खुराक देने के लिए करीब 14 हजार 408 पोलियो बूथ बनाए गए है। अभियान के लिए 28 हजार 816 टीम गठित की गई है।
                                 अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत जिले के पहुंच विहीन दूरस्थ क्षेत्रों, झुग्गी झोपड़ी, मलीन बस्ती, ईट भट्ठा, अस्थाई बसाहटों आदि क्षेत्रों के बच्चों को दवा पिलायी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को बस स्टैंड एवं रेल्वे स्टेशन आदि स्थानों पर ट्रांजिट दलों के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
                                     इसके अलावा मेला और हॉट बाजारों में भी दवा पिलाने के लिये स्वास्थ्य दलों को तैनात किया जाएगा। शहर के बडे़ आवासीय क्षेत्रों में ही पोलियो बूथ सेंटर बनाया गया है। उन्होने बताया कि प्रदेश में पोलियो के प्रकरण नहीं है, लेकिन आगामी कुछ साल तक बच्चों को पोलियो की दवा नियमित देना जरूरी है। ताकि उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close