पोस्टकार्ड देने के बाद..लिपिकों ने महारैली का किया एलान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20170325134052बिलासपुर— छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय लिपिक कर्मचारी संघ ने भोजनावकाश के दौरान कलेक्टर का घेराव किया। लिपिक संघ ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर वाले पोस्टकार्ड डिप्टी कलेक्टर आशुतोष चतुर्वेदी को दिया। संघ नेता रोहित तिवारी की अगुवाई में लिपिकों ने मुख्यसचिव के नाम दो सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा । लिपिकों ने मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कर्मचारी नेता रोहित तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक कर्मचारी संघ ने चारस्तरीय पदोन्नत वेतन और सातवें वेतनमान को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का फैसला किया है। पहले चरण में शनिवार को प्रदेश स्तर पर पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। दो सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर वाला पोस्टकार्ड जिला प्रशासन को दिया गया है।

                             रोहित ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 20 अप्रैल को लिपिक कर्मचारियों की महापंचायत रायपुर में होगी। शासन का ध्यान मांग की ओर आकृष्ट किया जाएगा। तीसरा चरण पांच मई को होगा। प्रदेश के सभी लिपिक कर्चचारी जिला मुख्यालयों में सामुहिक अवकाश पर धरना प्रदर्शन करेंगे। सचिव के नाम कलेक्टर को दो सूत्रीय मांग पत्र देंगे। 23 मई तक मांंग पूरी नहीं होने पर 24  से सभी लिपिक कर्मचारी प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएँगे।

              कर्मचारी नेता ने बताया कि लिपिकों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। छत्तीसगढ शासन से राजस्थान सरकार की तर्ज पर लिपिकों के वेतनमान में सुधार करने की मांग लगातार की जा रही है। लेकिन सरकार ने तवज्जों नहीं दिया। सरकार से सातवें वेतनमान से पहले लिपिकों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान देने को कहा है।

close