पौधरोपण कर संविलियन को बनाएंगे यादकर…शिक्षाकर्मी नेता ने बताया..पूरी जुलाई तक चलाएंगे अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के संविलियन निर्णय को यादगार बनाने प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मी एक जुलाई को पौधरोपण करेंगे। शिक्षक मोर्चा प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने बताया कि सभी शिक्षाकर्मी अपने स्कूलों में संविलियन पौधा लगाकर संघर्ष को चिरस्थायी बनाएंगे। शर्मा ने बताया कि पौधरोपण का यह अभियान 1 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने बताया कि संविलियन सभी शिक्षाकर्मी साथियों का सपना था। कमोबेश सपना पूरा होने की तरफ है। प्रदेश के शिक्षाकर्मियों ने फैसला किया है कि जुलाई में महीने में सभी साथी अपने अपने स्कूलों में पौधरोपण करेंगे।

          मोर्चा संचालक ने बताया कि आज का पौधा कल वृक्ष बनेगा। बृक्ष से कई प्रकार लाभ मिलता है। गर्मी की तपती दोपहर में वृक्षों से शीतल छाया के अलावा फल-फूल, जड़ी-बूटी, इमारती लकड़ी और ईंधन  मिलता है। वृक्षों से वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद मिलती है। वनों से मानसून का चक्र भी संयमित होता है। मृदा क्षरण पर भी रोक लगता है। जल संरक्षण को बृक्ष बेहतर बनाते हैं।

                 संजय ने बताया कि हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे। मुख्यमंत्री के संविलियन के निर्णय को पौधरोपण कर हमेशा हमेशा के यादगार बनाएंगे।

close