प्रजा बंधू और अम्बेडकर राइट प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान…अनिल टाह का किया समर्थन..कहा जोगी बनेंगे सीएम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बेलतरा विधानसभा जनता कांग्रेस प्रत्याशी अनिल टाह ने इंडिया प्रजा बंधू पार्टी और अम्बेडकर राइट्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी को जनता कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। दोनों नेताओं का जोगी कांग्रेस में प्रवेश करते समय फूल माला अनिल टाह स्वागत किया। दोनों प्रत्याशियों अनिल टाह के समर्थन करने के अलावा अजीत जोगी को प्रदेश का दुबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकल्प भी लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             बेलतरा विधानसभा जनता कांग्रेस प्रत्याशी अनिल टाह के समर्थन में इंडिया प्रजा बंधू पार्टी और अम्बेडकर राइट्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। मंगलवार को दोनों प्रत्याशियों का अनिल टाह ने फूल माला से स्वागत पार्टी में प्रवेश दिलाया। इंडिया प्रजा बंधू पार्टी के प्रत्याशी नन्दकुमार कमल और अम्बेडकर राइट्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी नवीन कुमार साहू ने पार्टी प्रवेश के बाद अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

             नन्दकुमार और नवीन कुमार ने कहा कि जनता कांग्रेस संस्थापक अजीत जोगी और बेलतरा विधायक प्रत्याशी अनिल टाह के प्रति आस्था होने के कारण जनता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हमने संकल्प लिया है कि दोनों को जीताकर विधानसभा भेजना है। एक बार फिर अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाना है।

                   पार्टी में दोनों नेताओं का स्वागत लखराम में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के अनिल टाह ने किया। टाह ने बताया कि कार्यक्रम में लखराम सरपंच सतरूपा मरकाम सरवनदेवरी सरपंच कन्हैयालाल प्रधान, सरपंच प्रतिनिधि रतन प्रधान, चोरहादेवरी सरपंच बुधवार सिंह, खैरा (ल) सरपंच गोविन्द पटवा, फरहदा सरपंच लक्ष्मी सूर्यवंशी, उपसरपंच देवेन्द्र सिंह ने भी जनता जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सदस्यता ली है। इस दौरान ग्रामीणों के अलावा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
close