प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस मनाएगी कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— ज़िला कांग्रेस कमेटी 10 मई को सुबह 10.00 बजे कांग्रेस भवन में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस मनाएगी। इस दौरान जिला कांग्रेस के सभी नेताओं को उपस्थित रहने का फरमार शहर और ग्रामीण अध्यक्ष ने जारी किया है। कांग्रेस शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बतााय कि इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को याद किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                जिला कांग्रेस कमेटी 10 मई को प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाएगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद ज़फ़र अली ने बताया कि 10 मई 1857 को देश में पहली बार भारतीयों ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ मिल जुलकर आवाज उठाई थी। अंग्रेजो की बर्बरता,आर्थिक,राजनैतिक,सामाजिक, शोषण ,प्रशासनिक आतंक ,रंग भेद,किसानों,गरीबो,मजदूरों सभी वर्गों अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ एकजुट होकर आजादी के लिए प्रयास किया।

                               जफर ने बताया कि आम जनता में अत्याचार के खिलाफ ज्वालामुखी धधक रही थी। देखते ही देखते ज्वालामुखी ने विकराल रूप लिया। देश की जनता एक जुट होकर मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के नेृतत्व में आजादी का अलख जगाया। आंदोलन में देश के अनेक राजाओं ने भाग लिया। लेकिन सुनियोजित लड़ाई नहीं होने से आजादी को ब्रिटिश हुकुमत ने दबा दिया। कुछ राजाओं ने अंग्रेजो की मदद की। जिसके चलते आजादी की आवाज परवान नहीं चढ़ पायी।

         जफर ने बताया कि 1857 की स्वतंत्रता आंदोलन के गर्भ से ही 1947 में आजादी ने जन्म लिया। 1857 ने ही भारतीय जन मानस में स्वतंत्रता की पृष्ठभूमि का खाका खींचा। इसलिये 10 मई प्रत्येक भारतीयों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कार्यक्रम में सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे।

close