प्रदर्शन कर रहे आप नेता गिरफ्तार…शाम को थाने से निशर्त रिहाई..जिला प्रशासन को दिया शिकायत पत्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज नेहरू चौक पर केन्द्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। केन्द्र सरकार पर दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    आम आदमी पार्टी नेताओं ने शनिवार को नेहरू चौक पर उग्र प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार के दो विधायकों को गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया। आप नेताओं ने उस दौरान केन्द्र सराकर और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं पर दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया।

                 आप नेताओं ने कहा कि केन्द्र की दमनकारी नीतियों से देश त्रस्त हो चुका है। केन्द्र ने आम आदमी के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। चुनी हुई दिल्ली दिल्ली सरकार के दो विधायकों को गिरप्तार करवा कर जेल भेज दिया।

                आम आदमी पार्टी लोकसभा बिलासपुर अध्यक्ष जसबीर चावला ने बताया कि केन्द्र के इशारे पर दिल्ली मुख्यमंत्री आवास की छापामारी से देश का नागरिक आश्चर्यचकित है। इससे समझा जा सकता है जब दिल्ली सरकार का मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या हाल होगा।

                        जसबीर ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराना चाहती है। पिछले तीन सालों से लगातार अरविन्द केजरीवाल सरकार को निशाना बना जा रहा है। केन्द्र सरकार को राजधानी का विकास रास नहींं आ रहा है।

      नेहरू चौक पर नारेबाजी के बाद राष्ट्रपति के नाम लिखित शिकायत देने कलेक्टर कार्यालय की तरफ रवाना हुए। इसके सभी आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धर दबोचा। 20 से अधिक नेताओं को गाड़ी में बैठाकर तोरवा थाना भेज दिया। करीब 6 बजे सभी आप नेताओं को निशर्त रिहाई हुई।

                थाना से छूटने के बाद आप नेता कले्क्टर कार्यालय पहुंचे। केन्द्र सरकार पर लगाए गए आरोप पत्र को राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के हवाले किया।

     इस दौरान सरदार जसबीर सिंह,दिलीप अग्रवाल, युवा नेत्री प्रियंका शुक्ला , शरद जायसवाल,विनय जायसवाल,संजय अग्रवाल,अभय शर्मा दिलदार सिंह राजपूत,समेत कई आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
close