बिलासपुर— प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का दुसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचने पर धरमलाल कौशिक का भव्य स्वागत किया जाएगा। गुरूवार को बिलासपुर नगर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शहर के अनेक स्थानों पर धरमलाल कौशिक का आतिशी स्वागत का एलान किया है।
जानकारी के अनुसार साढ़े बारह बजे महाराणा प्रताप चौक पर प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नगर भाजपा रेलवे मण्डल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। राजीव गांधी चौक में नगर भाजपा पश्चिम मण्डल प्रदेश भाजपा मुख्यी का स्वागत करेगा। अग्रसेन चौक में नगर भाजपा उत्तर एवं दक्षिण मण्डल के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से धरम की अगवानी करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टेण्ड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर नगर भाजपा पूर्व एवं मध्य मण्डल संयुक्त रूप से कौशिक का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया है। स्वागत कार्यक्रम के बाद धरमलाल कौशिक भाजपा कार्यालय करबला रोड पहुंचेंगे। यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा, कौशिक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेगें।