प्रदेश कांग्रेस प्रभारी चन्दन ने कहा..दलबदलुओं पर देंगे सक्रिय कांग्रेसियों को महत्व…टिकट बितरण में रखेंगे ध्यान

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—आने वाली चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। नगरीय निकाय चुनाव में हमारी सभी 13 मेयर पर जीत होगी। दूसरी पार्टी से जम्प कर कांग्रेस में आए नेताओं पर कांग्रेस के जुझारू और सक्रिय नेताओं को टिकट बंटवारे समय ध्यान विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेयर पार्षदों से चुना जाए या जनता से इस प्रकार के फैसले सरकार लेती है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ.चंदन यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। चन्दन यादव ने बताया कि धारा 370 के खिलाफ नहीं बल्कि गांधी जी की 150 जयंति उत्सव पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस बात को चुनाव से जोड़कर देखना उचित नहीं होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ.चंदन यादव ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस कार्यालय में जिला पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। डॉ.चन्दन यादव ने कहा कि एक सवाल के जवाब में बताया कि मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हो इसका फैसला सरकार करती है। संगठन का काम चुनाव की तैयारी करना है।

                                       ऐसे लोग जो पार्टी छोडकर चले गए..सरकार बनते ही पार्टी में लौट आए। ऐसे अवसर वादी नेताओं को निकाय चुनाव टिकट दी जाएगी। सवाल के जवाब में चन्दन यादव ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कांग्रेस का कोई भी सक्रिय और जुझारू नेता या कार्यकर्ता के साथ अन्याय ना हो। अवसरवादियों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा। सवाल से बचते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है। कर्मठ होने के साथ जनता में लोकप्रिय नेता को ही टिकट दिया जाएगा।

                       सवाल जवाब के दौरान चन्दन यादव ने कहा कि देश दुनिया में गांधी जी की 150 वीं जयंति मनाई जा रही है। हम गांंधी जी की रीती नीति और संदेश को पदयात्रा समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। गांधी हमारे आदर्श हैं…उनके विचार और संदेश को जन जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य भी है।

                क्या माना जाए कि चुनाव के ठीक पहले 370 का जवाब 150 अंक है। चन्दन यादव ने कहा कि भाजपा की भाजपा के खिलाफ राजनीति हमारे लिए वैचारिक लड़ाई के सात प्रतिबद्धता भी है। हम भाजपा खिलाफत भाजपा के सिद्धान्तों से है। उसी के खिलाफ गाधी जी के आदर्श को सामने रखकर वैचारिक लड़ाई को जनता के सामने रखेंगे। 370 के खिलाफ 150 को अंक ना मानकर राजनाति को वैचारिक लड़ाई समझा जाए। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से नेहरू,गांधी,शास्त्री,कलाम,सरदार पटेल समेत अन्य महापुरूषों की जन्मतिथि पुण्य तिथि के बहाने आदर्श को जनता के सामने रखते हैं। गांधी जी की 150 वीं जयंति भी इसी का हिस्सा है।

                           पार्टी के भीतर से आवाज उठ रही हैं कि सामान्य सीट होने के नाते सामान्य वर्ग को मेयर के लिए टिकट दिया जाए। क्या इस बात को गंभीरता से लिया जाएगा। चन्दन यादव ने कहा कि सामान्य सीट होने के नाते पार्टी भी उसी के अनुसार फैसला करेगी। क्या भीतरघातियों के खिलाफ पार्टी ने कुछ गाइडलाइन तैयार किया है। ऐसे लोगों का नाम कब सामने आएगा। जबकि भीतरघातियों ने लोकसभा में पार्टी को नुकसान भी पहुंचाया है। सवाल के जवाब में चन्दन यादव ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान हो चुकी है। सबकी नजर भी है। चूंकि मामला आन्तरिक है। ऐसे लोगों के खिलाप प्रक्रिया के तहत एक्शन लिया जाएगा।  पार्टी ने यह भी  फैसला किया  है कि समर्पित कांग्रेसियों को सम्मानित किया जाएगा।

कांग्रेसियों के साथ चन्दन की बैठक

                 पत्रकारों से बातचीत के पहले डॉ.चन्दन यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होने कांग्रेसियों को ना केवल रिचार्ज किया। बल्कि लोकसभा में मिली हार और उसके कारणों को संकेत में बताया। चन्दन ने अपने सम्बोधन में बताया कि विधानसभा में हमने तीन चौथाई से जीत हासिल की। लोकसभा में तीन चौथाई से हार मिली। लेकिन निकाय चुनाव में हमें तीन चौथाई से जीत हासिल करना है। मेयर पद को भी जीताना है।

                                         इस दौरान जनता से संवाद करने के टिप्स भी दिए। उन्होने कहा कि दशहरा के बाद वार्डों में सफाई अभियान चलाना है। घर घर पहुंचकर बापू के संदेश को पहुंचाना है। कांग्रेस की रीति नीति को जनता के सामने पेस करना है। इसके अलावा वार्डों में हमें जनप्रेरित अभियान भी चलाना है। सरकार के 9 महीनों का कामकाज भी रखना है। संगोष्ठी का आयोजन कर जनता को पार्टी से जो़डना भी है।

close