प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में नयी नियुक्ति..संदीप ने बताया..कई चेहरों को मिली जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप दुबे ने  छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के निर्देश पर जिला स्तर पर कमेटी प्रमुखों को जिम्मेदारी दी है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि वलय राहा अधिवक्ता को कोंडागांव जिला शहर अध्यक्ष के लिए नियुक्त आदेश जारी किया गया है। रागा राम कोर्राम को कोंडागांव ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। जांजगीर चांपा ग्रामीण विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धनराज सिंह चौहान होंगे। जबकि नरेश शर्मा शहर जांजगीर चांपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष होंगे।

           संदीप दुबे ने बताया कि बिलासपुर के अश्वनी जायसवाल को प्रदेश विधि प्रकोष्ठ की टीम में संयुक्त सचिव बनाया गया है। बिलासपुर के ही हिमांशु शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी टीम हिस्सा बनाया गया है। बिलासपुर निवासी मनीष श्रीवास्तव को विधि एवं मानवाधिकारी विभाग में जिला समन्वयक की जिम्मेदारी दी गयी है।     

close