प्रदेश के युवाओं से रूबरू होंगे अनुपम खेर

Shri Mi
2 Min Read

ramanwa♦10 जनवरी से शुरू होंगे कई कार्यक्रम
♦विजेता प्रतिभागियों को सीएम के हाथो मिलेगा पुरस्कार
रायपुर।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर 12 जनवरी को रायपुर में 10.30 बजे राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से राजधानी के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

feature_sirborahखेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि युवा उत्सव में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे।राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के सभी 27 जिलों के युवा शामिल होंगे और अपने कला का प्रदर्शन करेंगे।युवाओं के लिए नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन 10 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पहलाanupam kher inner पुरस्कार 51 हजार,दूसरा पुरस्कार 31 हजार और तीसरा पुरस्कार 21 हजार रूपए और 10-10 हजार रूपए के दस सांत्वना पुरस्कार दिये जाएंगे।इसी तरह दस जनवरी को जे.एन. पाण्डेय शासकीय बहुउददेशीय उच्चतर महाविद्यालय रायपुर में भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें भाषण के लिए तीन मिनट और निबंध के लिए एक घण्टे का समय रखा गया है।निबंध और भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय और महाविद्यालयीन स्तर पर विजेता छात्र-छात्राओं को पहला पुरस्कार दस हजार रूपए, दूसरा पुरस्कार सात हजार रूपए और तीसरा पुरस्कार पांच हजार रूपए दिया जाएगा।

                                                           सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह देंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close