प्रदेश के हालात बिगड़े..भाजपाइयों का पलटवार..कांग्रेसियों को लगेगी बददुआ.कहा-अब खुली युवराज की नींद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बयान जारी कर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला और प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी सुर्खियों में रहने के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते करते हैं। सच्चाई तो यह है कि उन्हें छत्तीसगढ़ के हलात की कुछ भी जानकारी नहीं है। कांग्रेस सरकार ने मात्र 18 माह में छत्तीसगढ़ को पूर्री तरह से दशकों पीछे धकेल दिया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हात्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
         भाजपा नेताओं ने एक बार फिर कांग्रेसियों पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए बड़ी बड़ी बातें करते हैं। मात्र 18 महीने के कार्यकाल में प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। आम जनता कांग्रेस सरकार के खिलाफ खुलकर आक्रोश जाहिर कर रही है। गंगा जल उठाकर कसम खाने वाले कांग्रेसी पूर्ण शराबबंदी को लेकर मौन है। कांग्रेस सरकार ने किसान, श्रमिक, महिलाओं, युवाओं के साथ साथ छल किया है। सच तो यह है कि छत्तीसगढ़ जनता की बद्दुआ कांग्रेसियों को जरूर लगेगी।
 
                  भाजपा नेता मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री ने कांग्रेस पार्टी के जिला पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समेत 13 कोरोना योद्धा हुआ करते थे। जब से श्रमिकों का आना शुरू हुआ..सभी योद्धा गायब हो गये। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन योद्धाओं का कहीं अता पता नही है। बहरहाल भूपेश सरकार महामारी को रोकने में  विफल हो चुकी है।
 
           भाजपा नेताओं ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटरों की हालत दयनीय है। सेन्टर में प्रवासी मजदूरों को भरपेट भोजन नहीं दिया जा रहा है। बिजली समेत रोजमर्रा की वस्तुएं मजदूरों को नसीब नही है। कई मजदूरों की क्वारंटाइन सेंटर में मौत हो चुकी है। जिसका जवाब देना तो छोड़  कांग्रेसी भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रहे है।
 
                 भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि जब देश में लॉकडाउन 1 और 2 लगाया गया उस समय कांग्रेस समेत गैर भाजपाई मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिलने की बात करते थे। जैसे ही राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा होने लगी तो  कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष और युवराज.. केन्द्र सरकार से रियायतों की मांग करने लगे। जब मजदूर घर जाने लगे तो प्रदे सरकार सुझाव मांग रही है। यह समझ से परे है। ऐसे में कांग्रेस के जिला और प्रदेश पदाधिकारी अनर्गल आरोप लगाना बन्द करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close