प्रदेश सरकार कर रही युवा नीति बनाने की तैयारी

Shri Mi
4 Min Read

images (1)                ♦60 कालेजो के 400 युवा तय करेंगे अपनी नीति
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार अपने प्रदेश की युवा नीति तैयार कर रही है छ.ग. देश का पहला ऐसा राज्य है जो अपने प्रदेश के युवाओ प्रबुद्ध जनो के सुझाओ को सीधे मंगा कर युवा नीति तैयार करने में लगी है भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरे प्रदेश में इस अभियान को जोर शोर तरीके से आगे बढ़ाने में सहायक की भूमिका अदा कर रही है जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में युवा परस्पर संवाद का कार्यक्रम आयोजित होगा इस अभियान की शुरुआत राजधानी रायपुर से 23 जुलाई को होगी रायपुर के मैक कालेज में रायपुर शहर के चयनित 60 कालेजो के 400 युवा छात्र एकत्रित होंगे साथ ही विभिन्न वर्ग के युवा बुद्धिजीवी भी शिरकत करेंगे जिसमे युवा चार्टड एकाउंटेंट युवा फिल्मकार रंगकर्मी अधिवक्ता आई टी क्षेत्र महाविद्यालयीन प्राचार्य प्रोफेसर पत्रकार सहित समाज विशेष के लोग परस्पर संवाद के माध्यम से युवा नीति बनाने में अपनी भूमिका अदा करने एकत्रित होंगे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में युवाओ की पूरी टीम कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगी हुई है श्री शर्मा ने बताया की युवाओ के इस महाकुम्भ के माध्यम से युवाओ के आधुनिक विचारो को जानकर उनके सपनो के छ.ग. और सपनो के भारत की तस्वीर रेखांकित करते हुए प्रदेश की पहली युवा निति में आये विचारो को अंतिम रूप दिया जायेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 23 जुलाई को दोपहर 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमे पहले आये युवाओ का पञ्जियन की प्रक्रिया पूर्ण होगी प्रत्येक युवा को अधिकतम 2 मिनट का समय अपने विचार को प्रदर्शित करने हेतु दिया जायेगा परस्पर संवाद के इस कार्यक्रम में राजनांदगांव से युवा सांसद अभिषेक सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक संघठन महामन्त्री पवन साय पूर्व संघठन महामन्त्री रामप्रताप सिंह सांसद रमेश बैस वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजेश मूणत विधायक श्रीचन्द सुंदरानी जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल उपस्थित रहेंगे प्रोजेक्टर के माध्यम से युवाओ की सलाह को मंच पर स्क्रीन में प्रदर्शित किया जायेगा।

                    साथ ही लिखित में भी सुझाव लिए जायेंगे आमन्त्रित लिखित और मौखिक सुझाओ को विशेषज्ञो की टीम अंतिम रूप देगी और श्रेष्ठ सुझाओ को मंच पर मुख्य वक्ता सांसद अभिषेक सिंह पढ़कर बताएंगे साथ ही यह सुझाव मुख्यमंत्री डा रमन सिंह की सहमति से युवा निति में शामिल लिया जाएगा राजधानी रायपुर सहित आगामी दिनों में यह आयोजन प्रदेश के सभी जिला केन्द्रो में सम्पन्न होगा इस तरह प्रदेश के सभी जिलो से प्राप्त सुझाओ से चयनित सुझाव युवा निति में सम्मिलित करने हेतु भेजे जाएंगे।

                   पुरे प्रदेश से चयनित सर्वश्रेष्ठ 10 सुझाव देने वाले युवाओ को प्रदेश के मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के साथ चाय पे चर्चा हेतु अवसर प्राप्त होगा परस्पर संवाद के इस अनूठे आयोजन हेतु प्रदेशभर के युवाओ में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है युवा इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रदेश की बनने वाली युवा निति में अपनी भागीदारी दर्ज कराना चाहते है इस परस्पर संवाद के कार्यक्रम से वंचित रह जाने वाले युवाओ के लिए भाजयुमो ने फेसबुक पेज की लिंक शेयर की है लिंक को ओपन कर युवा अपने सुझाव को फेसबुक साइड में दे सकते है

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close