प्रदेश सरकार ने किसानों को दिया धोखा…आप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150914-WA0004बिलासपुर—आम आदमी पार्टी ने प्रदेश व्यापी अभियान जागो जवान – जागो किसान  अभियान के जरिए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर विधानसभा के समय किये गये वादों को नहीं निभाने का भी आरोप लगाया है। आज आम आदमी पार्टी ने बिल्हा में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2013 के विधानसभा चुनावों के दौरान किये गये वादों को अभी तक  प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है।जिसके चलते प्रदेश के किसान और युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         आप नेताओं  ने बिल्हा में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने तय किया है कि चुनाव के समय वादा पूरा नहीं करने की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। साथ ही भाजापा की मान्यता रद्द कराने की भी मांग करेंगे।

                         जागो किसान जागो जवान अभियान के तहत आज बेल्हा विधान सभा के बिल्हा में आप कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्श  किया। प्रदर्शन और भाषणवाजी के बाद आप नेताओं ने रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौपा।  धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के बिल्हा विधान सभा प्रभारी जसबीर सिंग के साथ प्रथमेश मिश्रा,शुभम साहू,दिलीप सिंग, रवि यादव और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
आप के जागो जवान जागो किसान आंदोलन के तहत बेलतरा विधान सभा के लखराम में ग्राम स्वराज का आयोजन कर किसानो के मुख्य कठिनाइयों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान बेलतरा विधान सभा प्रभारी विजय दुबे के साथ सुनंदा वर्मा ,अनुभा शर्मा, चन्द्रप्रकाश वर्मा , कमलेश सोनी समेत भारी संख्या में ग्रामीण की उपस्थिति थे।
कोटा विधानसभा के कोटा में ग्राम स्वराज का आयोजन किया  गया। इस दौरान कोटा विधान सभा प्रभारी हरीश चंदेल के साथ विनय जायसवाल ,  जावेद खान, गौतम ,अनीता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share This Article
close