प्रधानमंत्री शास्त्री को कांग्रेसियों ने किया नम आंखों से याद..मेयर का एलान लगाएंगे आदम कद प्रतिमा.. आयुक्त ने कहा..विशेष होगी विवेकानन्द की जयंति

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने 11 जनवरी को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर याद किया। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैादन में कांग्रेसियोंने शास्त्री की प्रतिमा पर फूल माला समर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि भी दी।
 
            कार्यक्रम के दौरान सैय्यद अली,हरीश तिवारी,एस एल रात्रे,ने कहा कि त्याग,सादगी और अनुशासन का पर्याय शास्त्री जी ने आजादी और आजादी के बाद अपने आप को देश के लिए समर्पित कर दिया। लाल बहादुर शास्त्री ने किसानों और सेना को समृद्ध और मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाया। किसानों और जवानों को उत्साहित करने जय जवान जय किसान का नारा दिया। सच तो यह है कि शास्त्री जी भारत मांता के सच्चे लाल और छोटे कद के बड़े और मजबूत इसान थे। 
 
        शास्त्री को याद करते हुुए कांग्रेसियों ने बताया कि उन्होने देश हित को लेकर कभी भी नीतियों से समझौता नहीरं किया। उन्होने कभी भी अपने पद की सुविधा का लाभ परिवार वालो तक को नही लेने दिया। 1965 में पाकिस्तान- भारत युद्ध मे पाकिस्तान की करारी हार में पूर्व प्रधानमंत्री की अहम भूमिका थी। ताशकन्द समझौता की रात्रि में उनका निधन हो गया।
 
            कार्यक्रम को ,माधव ओत्तालवार ब्रजेश साहू,,अनिल सिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया।
नव निर्वाचित महापौर राम शरण यादव  की घोषणा को सैय्यद ज़फ़र अली ने सबके सामने रखा। जफर अली ने बताया कि मेयर ने एलान किया है कि लालबहादुर शास्त्री की आदम कद प्रतिमा पूरे साजसज्जा के साथ लगाई जाएगी। 
 
                   सुभाष ठाकुर,सुभाष सराफ,कामाक्षी पाटन वार,गोवर्धन श्रीवास्तव,अनिल पाण्डे, अजय यादव,दिनेश सूर्यवंशी,संजय सिंघानिया,शहज़ादा,विरेन्द्र सारथी,चन्द्रहास शर्मा,सचिन शर्मा,मनोज शर्मा,मनोज शुक्ला,सुदेश नन्दिनी,जिग्नेश,जैन,सरिता शर्मा,विकास दुबे,अमित भूषण गौड़,अनिल सिंह चौहान,विनोद शर्मा,अत्तार खान,कुंदन राव काम्बले,अर्जुन सिंह,अनिल घोरे,दुर्देशी धनगर,राजेश सूर्यवंशी,सन्त कुमार नेताम ,सैय्यद मकसूद अली इस दौरान विशेष रूप से मौजूद थे।
 
विवेकानंद गार्डन में जयंती कार्यक्रम का आयोजन
 
                      निगम प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि रविवार सुबह 9 बजे विवेकानंद गार्डन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान युगदृष्टा स्वामी विवेकानंद को जयंती पर याद किया जाएगा। कार्यक्रम के अतिथि  मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन होंगे। कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन बिलासपुर के स्वामी सेवाव्रता नंद,निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय की उपस्थित महत्वपूर्ण होगी।
 
         कार्यक्रम में भजन कीर्तन के साथ स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। इस दौरान बंगाली एसोसिएशन की विशेष प्रस्तुति होगी।
close