प्रबन्धक ने किया ट्रेनो मे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Shri Mi
4 Min Read

train_safaiबिलासपुर।भारतीय रेल में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता-सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे 17 सितम्बर से 25 सितम्बर तक होने वाले इस स्वच्छता-सप्ताह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वछ्ता सप्ताह के पहले दिन शनिवार को को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा यात्रियों के समक्ष महाप्रबंधक श्री सत्येन्द्र कुमार ने स्वच्छता की शपथ के साथ इस स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                         इसी कड़ी मे सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को को स्वच्छ स्टेशन थीम पर मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम एवं अन्य शाखाधिकारियों ने बिलासपुर स्टेशन एवं गाडियों में साफ-सफाई का विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान मलिया सहित सभी अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, जन-आहार, केटरिंग स्टाॅल एवं यात्री प्रतिक्षालय में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

                                            मण्डल रेल प्रबन्धक ने पुरी-हरीद्वार उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच के यात्रियों से वार्तालाप कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया, यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर फीडबेक लेने के साथ ही साथ गाडियोें में गंदगी न फैलाने एवं अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने की अपील की। उत्कल एक्सप्रेस के महिला कोच जाकर श्री मलिया ने महिला यात्रियों से बात की तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिला सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने की बात कही।

                                       इसके बाद मलिया और अन्य अधिकारियों ने हावडा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के सभी स्लीपर कोचों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही साथ यात्रियों से वार्तालाप कर उपलव्ध सुविधाओं का सदुपयोग करने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत बनाने की दिशा में रेल प्रशासन का सहयोग करने एवं अन्य लोगों को सफाई के प्रति सचेत करने का आग्रह किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री एस.के.सोलंकी ने हावडा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पेंट्रीकार के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने एवं खाद््य सामग्रियों की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।

                                       गाडियों एवं स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मलिया ने एमएफसी (मल्टी फंक्शनल काम्प्लेक्स) परिसर की झाडू लगाकर सफाई की।साथ ही वहां के दुकान संचालकों को परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया तथा लोगों को कचरे डस्टबिन में डालने एवं आसपास गंदगी न फैलाने की बात कही।

                                    स्वच्छता-सप्ताह के तहत सोमवार को स्वच्छ रेलगाड़ी थीम पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों द्वारा ट्रेनों का गहन निरीक्षण किया जाएगा तथा ट्रेनों के भीतर साफ-सफाई सुनिश्चित किया जायेगा। वाशिंग लाइन, रेलवे यार्ड तथा स्टेशनों में गहन निरीक्षण किया जायेगा तथा विशेष रूप से टॉयलेट की साफ सफाई एवं लिनेन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी। यात्रियों के सुझाव, प्रतिक्रियाएं लिए जाएंगे तथा उस पर तत्काल कार्रवाई भी की जायेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close