प्रबल प्रताप सिंह ने कहा…युवा करेंगे राष्ट्र का नव निर्माण…दीपक ने बताया….शनिवार को ओपी दिलाएंगे सदस्यता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर—-भाजपा युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान इन दिनों अपने शबाब पर है। बिलासपुर शहर के पश्चिम, उत्तर और दक्षिण मंडल के नेता घर-घर पहुॅचकर लोगों को ना केवल भाजपा की रीति और नीति की जानकारी दे रहे हैं। बल्कि पार्टी की सदस्यता भी दे रहे हैं। शुक्रवार को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और कार्यकर्ताओं ने सभी वर्गो के बीच पहुंचकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। जनमानस को पार्टी की रीति-नीति सिद्धांतों से परिचित कराया है।
                   शुक्रवार को बिलासपुर पश्चिम उत्तर और दक्षिण मण्डल में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने शिरकत किया। उन्होने कहा कि हमें पार्टी विचारधारा को युवाओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाना है। युवाओं के साथ मिलकर राष्ट्र नव निर्माण का काम करना है। युवाओं की संख्या जितनी होगी हम उतने ही मजबूत होंगे। युवा हमारे आधार हैं… जिनकी संख्या बल से हमारी शक्ति बढ़ेगी।
      प्रबल प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश का तेजी से विकास हो रहा है। विकास में सबकी सहभागिता जरूरी है। विषम परिस्थितियों में हम वैचारिक रूप से और मजबूत होते हैं। समाज, संगठन के प्रति हमारी जवाबदारी बढ़ जाती है। इसलिए युवाओं को टोल फ्री नम्बर 8980808080 डॉयल कर सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान कर रहे हैं।
                   युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी संगठन पर्व महा सदस्यता अभियान में युवा स्वस्फूर्त जुड़ कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करना चाहते हैं। कार्यकर्ता वार्ड और बूथ स्तर तक  पहुंच कर आमजन से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह कर रहे हैं। लोग अग्रह को स्वीकार भी कर रहे हैं।
                     भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत् 3 अगस्त शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओ.पी. चौधरी बिलासपुर नगर में दोपहर साढे बारह बजे पूर्वी मंडल, दोपहर 3 बजे मध्य मंडल और साढ़े चार बजे रेल्वे मंडल के घरों में पहुॅचकर आमजन को भाजपा का सदस्य बनायेंगे।
Share This Article
close