प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने वीडियो कॉलिंग कर कांग्रेस पदाधिकारियों से पूछा मुंगेली जिले का हाल,समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा

Shri Mi
2 Min Read

मुंगेली(अतुल श्रीवास्तव)।जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव ने वीडियो कांन्फ्रेंस के जरिये मुंगेली का हाल चाल जाना । उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस पदाधिकारियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत की। पदाधिकारियों ने उन्हें जिले में लॉक डाउन स्थिति को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कोरोना संकट के समय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुंगेली जिला स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की ।बात की शुरुआत करते हुए उन्होने पहले शहर के बारे में जानकारी ली और यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था, राशन दुकानों के बारे में एवं अन्य प्रदेशों में जो विद्यार्थी फंसे हुए हैं उनके बारे में चर्चा की।शहर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने उन्हे इस संबंध में जानकारी दी ।इसके अलावा इस संकट के समय लोगों को जो समस्या हो रही है, उन्हें तुरंत निदान करने का अस्वासन दिया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

इसके अलावा मंत्री टी एस सिंह देव ने मुंगेली जिला प्रभारी सीमा वर्मा, जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस, छाया विधायक राकेश पात्रे ,छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर,अम्बालिका साहू, जागेस्वरी वर्मा, ललिता सोनी, राम कुमार साहू ,संजय सोनवानी, रामशरण खांडेकर एवं नेतराम साहू से अलग – अलग चर्चा कर विश्वव्यापी करोना महामारी से बचने के उपाय एवं भविष्य की रणनीति के संबंध में जानकारी ली।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close