प्रभारी मंत्री ने प्रांजल की जुनूनियत का किया सम्मान…कहा…किया जिले का नाम रोशन…कराया गौरव का अहसास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बलरामपुर….. 73वां स्वतंत्रता दिवस बलरामपुर-रामानुजगंज में भी गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा,तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी खेल युवा कल्याण विभाग मंत्री उमेश पटेल ने सभी को शुभकामनाएं दी। अपने भाषण में उमेश पटेल ने सरकारी के काम काज को पेश किया। साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का आश्वासन दिया।
                      प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने जिला मुख्यालय निवासी राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता  ताईक्वांडो खिलाड़ी और प्रशिक्षक प्रांजल सिंह को खेल के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया। बलरामपुर पुलिस लाईन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने तारीफ की। बताते चलें कि प्रांजल सिंह ने  जिले के कुसमी ब्लॉक के ग्रीष्मकालीन शिविर में ताईक्वांडो का प्रशिक्षण दिया था। इसके अलावा उन्होने ताइक्वांडों को क्षेत्र में लोकप्रिय खेल बनाने में अहम योगदान भी दिया है।
                                          जानकारी हो कि प्रांजल सिंह जिला मुख्यालय हायर सेकंडरी स्कूल  कालोनी निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र हैं। प्रांजल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर कई बार ताईक्वांडो में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रांजल प्रतिस्पर्धी के साथ ही ताईक्वांडो प्रशिक्षक भी हैं।
              प्रांजल सिंह का ताइक्वांडों खेल के प्रति जूनिनियत को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार झां, पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा, नगर पालिका अध्यक्ष राविका एक्का, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज के सेनानी  डी.आर. आंचला, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश एस., अपर कलेक्टर  विजय कुमार कुजूर, क्षेत्र निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं और नागरिकगण मौजूद थे।
close