प्रवासी मजदूर से ठगी..एक घंटे में पकड़ाया आरोपी..सिविल लाइन पुलिस की शानदार कार्रवाई..घर से हुआ गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने सरगुजा निवासी प्रवासी मजदूर से लूटपाट की घटना को सुलझा लिया है। कुछ घंटे के ही अन्दर लूटपाट के आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

       सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सरगुजा का प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र से अपने साथियों के साथ किसी तरह बिलासपुर पहुंचा। साथियों के साथ  महाराणा प्रताप चौक पर सुस्ता रहे थे। इसी बीच मौके का फायदा उठाने  अज्ञात मोटर साइकिल सवार मजदूरों के पास पहुंचा। और किराया की गा़डी दिलाने की बात कही।

                 साधन उपलब्ध कराने के लिए भोले भाले मजदूर ने मोटरसायकल सवार को 1600 रूपए दिए। रूपए लेने के बाद आरोपी ने सेनेटीज़र लाने का बहाना बनाकर मजदूर को अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। मोटरसायकल से उतारने के बाद जमकर धमकी दी। इसके बाद फरार हो गया।

         मौैके से लौटकर पीड़ित ने मामले की जानकारी साथियों को दिया। किसी के माध्यम से सभी मजदूर मामले की जानकारी सिविल  पुलिस तक पहुंचाए। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने मामले को गंभीरता  से लेते हुए मंगला नाकाबंदी पॉइंट को जानकारी दी। तत्काल मजदूर से सम्पर्क कर कर आरोपी की पतासाजी करने को कहा।

         परिवेश तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान आरोपी की मोटरसायकल की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने  मोबाइल से मोटरसायकल को ट्रेस किया। जानकारी मिली कि मोटरसायकल  का नम्बर सीजी 10 AH 9012 है। पता ठिकाना नयापारा सिरगिट्टी मे सुशील किराना स्टोर है।

               जानकारी के बाद परिवेष तिवारी पुलिस टीम के साथ सुशील किराना पहुंच गए। आरोपी अमर निषाद पिता अशोक निषाद उम्र 25 साल को धर दबोचा।  कार्रवाई के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित मजदूर के 1600 रूपए को आरोपी से बरामद कर मोटरसायकल को जब्त किया। मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े टीम को सतरर्क रहने को कहा।

close